फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Easy digital platform is necessary to solve the problems of farmers: Vice Chancellor

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आसान डिजिटल प्लेटफॉर्म जरूरी : कुलपति

Sun, 01 Mar 2026 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Easy digital platform is necessary to solve the problems of farmers: Vice Chancellor
बरेली। देश के कई विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन अब ऐसे डिजिटल प्लेटफाॅर्म की आवश्यकता है जिसके जरिये किसान आसानी से अपनी भाषा में समाधान पा सकें। फल-सब्जियों की नर्सरी व खेती के इंटीग्रेटेड मॉडल विकसित करने की आवश्यकता है। ये बातें रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहीं। वह एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत शनिवार को परिसर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

गोष्ठी में आस-पास के किसान भी शामिल हुए। वहां शहद, मसाले, आचार, मुरब्बा, सरसों के तेल, जैविक रसायन, सब्जियों की पौध इत्यादि के स्टाल भी प्रदर्शन और बिक्री के लिए लगाए गए। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर रहमान खेड़ा लखनऊ के पूर्व निदेशक डॉ शैलेंद्र राजन ने आम और अमरूद की फसल के बारे बताया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. रंजीत सिंह ने कहा कि फलदार पेड़ लगाने से कुछ दिन पूर्व गड्ढों की खोदाई अवश्य कर लें। बाग के साथ विविधीकरण के रूप में मुर्गी या बकरी पालन भी करें। कृषि विभाग के डीन उपेंद्र बालियान, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार, कृषि संकाय के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस अनिल साहनी, डॉ. डीके शर्मा, सौरभ प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed