{"_id":"67db1eea855084454b04c8ff","slug":"e-rickshaw-stolen-from-court-two-accused-caught-with-gps-bareilly-news-c-400-1-ala1001-662-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कचहरी से ई-रिक्शा चोरी, जीपीएस से दो आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कचहरी से ई-रिक्शा चोरी, जीपीएस से दो आरोपी पकड़े गए
विज्ञापन
बिशारतगंज। बरेली कचहरी पर तारीख करने आए एक व्यक्ति का ई-रिक्शा चोरी हो गया। हालांकि इसमें लगे जीपीएस के माध्यम से पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर चोरी के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला चंदननगर निवासी सुधीर ने बताया कि बुधवार को उनके मामा पप्पू कचहरी पर तारीख करने अपने ई-रिक्शा से आए थे। कचहरी पर एक गली में ई-रिक्शा खड़ा कर न्यायालय में पेश होने चले गए। तारीख लेकर वापस लौटे तो देखा कि ई-रिक्शा गायब था। डायल 112 पर कॉल की तो पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कोतवाली में तहरीर दी गई।
ई-रिक्शामें जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। इसकी मदद से क्षेत्र के मझगवां गांव की लोकेशन निकली। कोतवाली पुलिस ने मझगवां गांव के स्कूल के पास से ई-रिक्शा बरामद कर दो आरोपियों को भी अपने साथ ले गई। संवाद