{"_id":"665f964df3143c0b06006695","slug":"e-rickshaw-driver-dies-accused-of-murder-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102230-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक ओमकार का फाइल फोटो
नवाबगंज। सवारियों को लेने जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सामने से आए अज्ञात वाहन से टकरा गया, जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर मृतक के भाई ने थाना क्योलड़िया में देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, परिजनों ने ई-रिक्शा चालक की हत्या करने का आरोप लगाया है।
ईधजागीर गांव के मोहल्ला बांकेबिहारी निवासी ओमकार (35) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार शाम ई-रिक्शा लेकर थाना क्योलड़िया के परशुराम गांव के पास से सवारियों को लेने गए थे। वह जैसे ही परशुरामपुर गांव के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर प्राथमिक स्कूल की दीवार में घुस गया। हादसे में ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्योलड़िया पुलिस भी पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी तुलसा देवी, बेटी प्रियंका, काव्या और बेटा रवि का रो रोकर हाल बेहाल था। घटना की तहरीर मृतक के भाई मुकेश कुमार ने थाना क्योलड़िया में देकर कार्रवाई की मांग की है।
मृतक ओमकार की पत्नी तुलसा देवी ने बताया कि शाम को किसी व्यक्ति ने फोन कर क्योलड़िया से सवारियों को उठाने को कहा था। ओमकार जब सवारियों को लेने को रवाना होने लगे तो उन्होंने मना भी किया कि रात का समय हो रहा है। ई-रिक्शा लेकर मत जाओ, लेकिन ओमकार ई-रिक्शा लेकर घर से निकल गए। उन्हें राहगीरों ने बताया कि ई-रिक्शा में चार सवारियां बैठी थीं, वह सब शराब के नशे में थे। इन्हीं लोगों ने उनके पति की हत्या की है।
विज्ञापन
अकेला था कमाने वाला
ओमकार घर में अकेला ही कमाने वाला था। घर की आर्थिक स्थिति भी दयनीय है। परिवार में मृतक की पत्नी और तीन बच्चे हैं। पिता का साया उठने का गम बच्चों के चेहरे पर साफ छलक रहा था। मृतक की पत्नी भी बिलख रही थी। ग्रामीण एकत्रित होकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे थे। संवाद