फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   e-cigrate

यहां तो हुक्का बार कर रहे युवाओं की जिंदगी बर्बाद

Thu, 19 Sep 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
e-cigrate
बरेली। शहर के पॉश इलाकों में रेस्टोरेंट व होटलों के अंदर चोरी छुपे चल रहे हुक्का बार कई बार बवाल करा चुके हैं। युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले ये ठिकाने सिस्टम में गहरी पैठ के सहारे चल रहे हैं। ई सिगरेट का चलन भी हाईक्लास सोसायटी के यूथ में बदस्तूर चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की केबिनेट ने ई सिगरेट और ई हुक्का पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दी है। इसका असर बरेली में भी दिखाई दे सकता है। यहां बटलर प्लाजा व रोडवेज स्टैंड के आसपास के इलेक्ट्रानिक मार्केट की कुछ दुकानों में ई सिगरेट अब तक आसानी से उपलब्ध हो जाती थी। शहर के पॉश इलाकों में रहने वाले युवा और शैक्षिक संस्थाओं में पढ़ने वाले नौजवान इनका इस्तेमाल करते हैं। वैसे शहर में बड़ी समस्या हुक्का बार से उपज रही है जहां युवा नशे की लत में जिंदगी बिगाड़ रहे हैं। शहर के प्रेमनगर व इज्जत नगर इलाके के होटलों में यह हुक्का बार पहले बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे थे। इनके खिलाफ कई संस्थाओं की शिकायत और प्रदर्शन के बाद काफी हद तक इन पर रोक लग गई है। चोरी छिपे कुछ होटलों में ही इन्हें संचालित किया जा रहा है। सरकार के इस कदम के बाद लोगों का कहना है कि काश हुक्का बार पर भी सरकार पूरी तरह लगाम लगा दे तो समस्या काफी हद तक खत्म हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed