फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Duty cut will not excuse

ड्यूटी कटवाने को बहाना नहीं चलेगा

Mon, 06 Feb 2017 12:50 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 06 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Duty cut will not excuse
Duty cut will not excuse - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पुलिस विभाग में ड्यूटी कटवाने के लिए किसी का भी बहाना नहीं चलेगा। चुनाव कार्यालय को ड्यूटी कटवाने को अब तक 80 अर्जियां मिल चुकी हैं, लेकिन उनमें से फैसला किया पर नहीं हुआ है। अंतिम दिनों में ही अर्जियों पर विचार करके फैसला लिया जाएगा। इससे पहले अभी कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिले की 22 महिला पुलिस कर्मी चाइल्ड केयर लीव पर चल रही हैं। इसके अलावा और भी कई महिला पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए लगी हुई हैं। जिन महिला पुलिस कर्मियों के छोटे बच्चे हैं, उनकी भी अर्जी आई हैं। अब तक कुल अस्सी अर्जियां मिल चुकी हैं। इनमें दिल की बीमारी से संबंधित कुछ अर्जियां भी हैं। सीओ चुनाव कार्यालय जोगेंद्र लाल ने बताया कि अभी किसी की अर्जी पर विचार नहीं किया गया है। ड्यूटी कटवाने के लिए बहानेबाजी नहीं चलेगी। यह सभी अर्जी कप्तान साहब के सामने रखी जाएंगी, इसके बाद ही निस्तारण होगा।
विज्ञापन


फरवरी में रिटायर होने वालों की ड्यूटी नहीं लगेगी
बरेली। जिले से 16 कर्मचारी जनवरी में रिटायर हो गए हैं। 12 पुलिस कर्मी फरवरी में रिटायर हो रहे हैं। इनमें से किसी की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंनडम सिस्टम से लगेगी ड्यूटी
-जिले की विधानसभाओं में रेनडम सिस्टम के आधार पर ड्यूटी लगाई जाएगी। फोर्स की जरूरत के हिसाब से विधानसभाओं की अलग-अलग पर्ची बना ली जाएगी। यह पर्ची को किसी एक से निकलवा लिया जाएगा। इसमें जिसकी जहां ड्यूटी लगने की पर्ची निकलेगी वहीं का कार्ड जारी करके रवाना कर दिया जाएगा।


बाहर से आने वाली फोर्स
97 कंपनी एक प्लाटून पैरा मिलिट्री फोर्स
उप निरीक्षक-575
हेड कांस्टेबिल-163
कांस्टेबिल-5715
होमगार्ड-7215 
जिले की फोर्स
उप निरीक्षक-244
हेड कांस्टेबिल-212
कांस्टेबिल-1346
होमगार्ड-1600  

बरेली की मेहमान बनी पहले फेस की फोर्स
झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोंडा समेत कई जिलों से आने वाली फोर्स रविवार को बरेली की मेहमान बनी। यहां लाइजनिंग अफसर उप निरीक्षक संतोष यादव ने उनके ठहरने की व्यवस्था की। करीब डेढ़ हजार जवान यहां रात गुजारने के बाद पहले फेस का चुनाव कराने के लिए रवाना होंगे। वह 500 किलोमीटर का सफर तय करके यहां आए हैं। 
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed