{"_id":"6ad7b58f6d01226936016c94","slug":"dustbins-and-lids-from-a-46-crore-roadside-project-are-being-stolen-bareilly-news-c-4-bly1015-991978-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरों के निशाने पर 46 करोड़ की सड़क\nकिनारे से गायब हो रहे डस्टबिन-ढक्कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरों के निशाने पर 46 करोड़ की सड़क किनारे से गायब हो रहे डस्टबिन-ढक्कन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना फेज-वन के तहत सड़क किनारे लगाए गए स्टील के आकर्षक डस्टबिन पर चोरों की नजर है। जगह-जगह लगे डस्टबिन गायब हो रहे हैं। पेच या लॉकिंग की व्यवस्था नहीं होने से कई जगहों पर डस्टबिन के ढक्कन भी गायब हो चुके हैं। इनकी बनावट में एक छोटी-सी कमी नगर निगम पर भारी पड़ रही है। जिम्मेदारों की तरफ से इसको सुरक्षित रखने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
यह योजना 46 करोड़ रुपये की लागत से नवंबर 2024 से चल रही है। सड़कों पर कूड़ा व गंदगी न फैले, इसके लिए डेढ़ माह पहले करीब 100 महंगे स्टील के डस्टबिन लगाए गए थे। ये डस्टबिन एकतानगर रोड, डीडीपुरम रोड और कुष्ठ आश्रम रोड पर स्थापित किए गए थे। उद्यान विभाग के पार्क और एकतानगर के मुख्य गेट के पास से डस्टबिन गायब हो चुके हैं। अन्य जगहों पर ढक्कन चोरी हो गए हैं। केवल फूड कोर्ट के सामने लगे डस्टबिन सुरक्षित हैं। स्थानीय निवासी राज नारायण मल्होत्रा ने नगर आयुक्त से शिकायत की, लेकिन मामले का संज्ञान नहीं लिया गया। सीपी आनंद, जितेंद्र मिश्रा और गौरव शर्मा ने डस्टबिन में पेच या लॉकिंग की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं
15 दिन पहले गीता प्रेस डिपो के सामने कुछ अराजक तत्वों ने रात में डस्टबिन तोड़ने का प्रयास किया था। कई अन्य जगहों पर भी डस्टबिन को तोड़ने का प्रयास किया गया। इस चक्कर में वे टेढ़े हो गए हैं। सीएम ग्रिड फेज-वन का काम फरवरी 2026 तक पूरा होना था। फर्म अनमोल एसोसिएट्स की तरफ से काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है, पर अब भी कई जगहों पर सड़कें व टाइल्स का काम करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही डस्टबिन भी पूरी तरह से नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
डस्टबिन व उसके ढक्कन चुराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अभी कुछ डस्टबिन का काम भी बाकी है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त