फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered sister-in-law for not giving money in Bareilly

Bareilly: रुपये न देने पर देवर ने गोली मारकर की भाभी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 11:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 06 Oct 2023 11:54 AM IST
सार

दो अक्टूबर को बड़गांव निवासी नन्हे की पत्नी शशिबाला का लहूलुहान शव उसी के बेड पर मिला था। पास ही में पौनिया भी मिली थी। पुलिस ने मृतका के देवर दुर्वेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दुर्वेश ने ही शशिबाला की हत्या की थी। 

विज्ञापन
man murdered sister-in-law for not giving money in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बड़गांव में विवाहिता शशिबाला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक शशिबाला और उसके देवर दुर्वेश के बीच रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था। रुपये न देने पर दुर्वेश ने शशिबाला की गोली मार कर हत्या कर दी थी। आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार (पौनिया) को शव के पास रख दिया था।

विज्ञापन


दो अक्टूबर को बड़गांव निवासी नन्हे की पत्नी शशिबाला का लहूलुहान शव उसी के बेड पर मिला था। पास ही में पौनिया भी मिली थी। दुर्वेश ने मोहल्ले वालों से शशिबाला के आत्महत्या करने की बात कही और काफी देर तक पुलिस को सूचना भी नहीं दी। बाद में मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की और दुर्वेश व नन्हे को हिरासत में रखा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दगाबाज यार, बेवफा बीवी: दोनों ने मिलकर की हत्या...दुबई में रची गई थी साजिश, NRI सुखजीत हत्याकांड की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव परम निवासी शशिबाला के चाचा हरपाल ने नन्हे और दुर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। शशिबाला के शव की अंत्येष्टि के बाद मंगलवार की रात में दोनों भाइयों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।

बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शशिबाला से दुर्वेश ने पैसे मांगे थे। शशि ने इन्कार किया तो दोनों में कहासुनी हुई थी। पैसे न देने से गुस्साए दुर्वेश ने शशि की गोली मारकर हत्या कर दी। पौनिया उसकी लाश के ही पास रखकर बाहर चला गया। दुर्वेश को जेल भेज दिया है, जबकि नन्हे अभी भी पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed