फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   During the procession, the ex-chief beat the Tajiyadar

Bareilly News: जुलूस के दौरान पूर्व प्रधान ने ताजियादार को पीटा

Sun, 30 Jul 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 30 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
During the procession, the ex-chief beat the Tajiyadar
बिथरी चैनपुर। पदारथपुर भिंडौलिया में ताजियों के जुलूस के दौरान ताजियेदार को उसी के समुदाय के पूर्व प्रधान व उसके गुट ने पीट दिया। इससे दोनों गुटों में विवाद हो गया। पीड़ित के साथ ही प्रधान पक्ष ने भी पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

भिंडौलिया निवासी मुशर्रफ खां ने बताया कि वह हर साल गांव का ताजिया सजाते हैं। शनिवार को ताजिया सजाते वक्त गांव के कुछ लोग अज्ञात साथियों के साथ आकर हुड़दंग काटने लगे। मुशर्रफ ने मना किया तो इन लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद ताजिये पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान की कार से मुशर्रफ को इलाज के लिए भेजा तो रास्ते में इन लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। कार में बैठे मुशर्रफ, बिलालउद्दीन, इसरार खां और अली खां पर सरिया से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन

दूसरी तहरीर ग्राम प्रधान तस्लीम आरिफ ने दी है। प्रधान के मुताबिक इंस्पेक्टर की मौजूदगी में उन्होंने घायल मुशर्रफ को अपनी कार से इलाज के लिए भेजा था। रास्ते में गांव के ही 15-20 लोगों ने कार पर हमला कर दिया। इसमें प्रधान के भाई बिलालउद्दीन और मुशर्रफ घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान की कार से घायल को भेजना पुलिस की चूक
ताजियेदार की पिटाई के बाद जब मौके पर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे तो उनके सामने ही प्रधान ने घायल को अपनी कार से भेज दिया। इसके बाद उपद्रवियों ने कार को घेरकर हमला कर दिया। अगर पुलिस घायल को अपने वाहन से इलाज के लिए भेजती तो भीड़ दोबारा हमला नहीं कर पाती। ऐसे में लोग इसे पुलिस की चूक मान रहे हैं।

---
एक ही समुदाय के प्रधान और पूर्व प्रधान गुट में झगड़ा हुआ है। पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट कर पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed