{"_id":"66cfd196fc01c207570a40b4","slug":"dumper-loaded-with-garbage-overturned-in-bakarganj-hit-the-slab-of-the-house-bareilly-news-c-4-bly1015-468577-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाकरगंज में पलटा कूड़ा लदा डंपर, मकान के स्लैब से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाकरगंज में पलटा कूड़ा लदा डंपर, मकान के स्लैब से टकराया
विज्ञापन
- ओवरलोडिंग की वजह से हुआ हादसा, एक व्यक्ति घायल, इलाके में मची अफरा तफरी, जमकर हुआ हंगामा
बरेली। बाकरगंज में कूड़े से ओवरलोड डंपर पलटकर मकान के स्लैब से टकरा गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद काफी देर तक क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल रहा। घटना के बाद जमकर हंगमा हुआ। पुलिस टीम ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
बुधवार को बाकरगंज स्थित डंपिंग ग्राउंड में सुबह साढ़े नौ बजे एक डंपर कूड़ा डालने पहुंचा। इसी दौरान डंपर पानी की पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में धंस गया और लोड अधिक होने की वजह से पलट गया। पड़ोस में ही बने एक मकान के स्लैब पर डंपर गिरा तो वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में घायल एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। डंपर पलटने की घटना से गुस्साए लोगों ने वाहन चालक को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने लोगों को समझाया तो वे शांत होकर अपने-अपने घरों को लौट गए।
बाकरगंज में महिलाएं लगातार कूड़े के पहाड़ का विरोध कर रही हैं। समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी ने बताया कि बाकरगंज डलावघर वाली रोड पर पानी की पाइप लाइन डालने के बाद वहां सड़क नहीं डाली गई। इस कारण वहां सड़क पर गहरे गडढ़े हैं। डंपर पलटने की घटना नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुई है। संवाद