फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to three hours of rain, PHC premises, roads were flooded and the security wall built on the river bank collapsed

Bareilly News: तीन घंटों की बारिश से पीएचसी परिसर, सड़कों पर जलभराव, नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार गिरी

Tue, 06 May 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Due to three hours of rain, PHC premises, roads were flooded and the security wall built on the river bank collapsed
आंवला। स्कूल जाने वाली सडक पर भरा पानी-संवाद
बरेली। तहसील क्षेत्रों में सोमवार की सुबह जगह-जगह हुई तीन घंटों की बारिश ने अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को ऊजागर कर दिया। शाही कस्बे में नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार धराशायी हो गई। मीरगंज के दुनका में न्यू पीएचसी परिसर में जलभराव हो गया। अव्यवस्थाओं को देख कई मरीज लौट गए। आंवला में कई सड़कों पर जलभराव हो गया। सीवर लाइन जाम होने से इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हुई। ब्यूरो
विज्ञापन

--

विलंब से पहुंचे चिकित्सक, बगैर दवा लिए लौटे मरीज
मीरगंज। सोमवार तेज बारिश के चलते गांव का सारा गंदा पानी न्यू पीएचसी दुनका में भर गया, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतें हुईं। सुबह 10.30 बजे तक कोई डाॅक्टर नहीं पहुंचे तो कई कई मरीज बिना दवा लिए लौट गए। अस्पताल में एक संविदा डाॅक्टर एवं एक फार्मासिस्ट की तैनाती है। ग्राम प्रधान अफसर अहमद से अस्पताल परिसर में जलभराव के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अस्पताल के आगे लोगों ने सरकारी नाले को बंद कर दिया है। इस कारण अस्पताल परिसर में पानी भर रहा है। अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन

--
सुरक्षा दीवार में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, जांच की मांग
नदी में बाढ़ से सुरक्षित करने के उद्देश्य से छह माह पहले किया गया था निर्माण
शाही। नगर पंचायत की ओर से छह माह पहले नदी किनारे बनाई गई लाखों रुपये की लागत से बनी सुरक्षा दीवार पहली बारिश में ही गिर गई। मोहल्ले के लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि इसको बनाने में अनियमितताएं बरती गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में करीब पांच लाख रुपये की लागत से कस्बावासियों को बहगुल नदी की बाढ़ से सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुरक्षा दीवार का निर्माण छह माह पहले करवाया गया था, लेकिन यहां मानकों को दरकिनार करते हुए गुणवत्ता के विपरीत दीवार का निर्माण करा दिया गया। दीवार के दोनों और न तो मिट्टी से भरान किया गया और न ही गलियों के नाली के पानी की निकासी के लिए नाली बनाई गई।
रविवार की रात हुई बारिश ने भ्रष्टाचार की दीवार को 20 मीटर तक धराशायी कर दिया। मोहल्ले के धर्मवीर सिंह, दीप सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि पहली बारिश में ही सुरक्षा दीवार खुद अपनी ही सुरक्षा नहीं कर सकी तो वह कस्बावासियों की सुरक्षा नदी की बाढ़ आने से कैसे कर पाती। भाजपा शाही मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीप सिंह ने डीएम को पत्र भेजा है।
ठेकेदार को नोटिस जारी
नगर पंचायत अध्यक्ष वीरपाल मौर्य का कहना है कि सुरक्षा दीवार गिरने की जानकारी मिली है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। अति शीघ्र मानकों के अनुरूप ही सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, अधिशासी अधिकारी से जब इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी नंबर पूरे दिन स्विचऑफ रहा।
--
स्कूल जाने वाली सड़क पर भरा पानी, विद्यार्थी परेशान



आंवला। रविवार रात हुई बारिश से रामनगर रोड स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर के समीप एक स्कूल की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया। इससे यहां से आने-जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हुई। विद्यालय के प्रबंधक संजीव गुप्ता व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संजय सक्सेना ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी विद्यालय के मुख्य मार्ग को ठीक नहीं कराया गया है। अक्सर बारिश होने से इस मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। सूचना मिलने पर ईओ जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और रास्ते में भरे पानी को सीवर लाइन के जरिये मशीन लगवाकर जमा पानी को निकालने के निर्देश दिए। संवाद

--
पहली बारिश में नालियां चोक, सड़कों पर बहा पानी

मीरगंज। सोमवार की सुबह हुई तेज बारिश से गांवों में साफ-सफाई की पोल खुल गई। नालियां चोक होने से सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया।गांव दुनकी के सोमपाल, प्रेमशंकर ने बताया कि गांव में नालियां चोक पड़ी हैं, लेकिन सफाई कर्मचारी द्वारा सफाई नहीं की जाती है। इससे मच्छरों के पनपने के साथ संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। यही हाल धनेली, सुल्तानपुर, दुनका, गनेशपुर, सिंधौली, नगरिया, दियोरिया अब्दुल्ला गंज आदि गांवों में है। संवाद

आंवला। स्कूल जाने वाली सडक पर भरा पानी-संवाद

आंवला। स्कूल जाने वाली सडक पर भरा पानी-संवाद

आंवला। स्कूल जाने वाली सडक पर भरा पानी-संवाद

आंवला। स्कूल जाने वाली सडक पर भरा पानी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed