फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to the rising water level of the river, water entered the colonies.

Bareilly News: नदी का जलस्तर बढ़ने से कॉलोनियों में घुसा पानी

Thu, 10 Sep 2026 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Sep 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Due to the rising water level of the river, water entered the colonies.
बरेली। किला नदी का जलस्तर बढ़ने से बुधवार को कर्मचारी नगर क्षेत्र के कई कॉलोनियों में पानी घुस गया। इससे कर्मचारी नगर, सैदपुर हॉकिंग, लाजपतनगर, केसर वाटिका व त्रिवेणी एन्क्लेव में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। अभी तीन दिनों से नगर निगम बारिश के पानी के चलते जलभराव की समस्या से उबरा नहीं था कि नदी का जलस्तर बढ़ने से नई समस्या सामने आ गई।
विज्ञापन

किला नदी का जलस्तर दो दिनों से बढ़ रहा था। इसी दौरान बुधवार की भोर से जलस्तर बढ़ने लगा। इसके तहत केसर वाटिका में तीन फुट, लाजपत नगर में तीन फुट तक पानी पहुंच गया। इस दौरान कुल 350 घरों में पानी पहुंच गया। केसर वाटिका के तीन घरों में तो सांप निकला, जिससे लोगों में खौफ का माहौल है। दीपक सक्सेना ने बताया कि बाढ़ खंड के अधिकारियों से बात करके अगले दो दिनों तक बैगुल डैम से पानी न छोड़ने की मांग की गई है। जिससे नदी का जलस्तर अब इससे अधिक न होने पाए। इससे स्कूल, ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बाबत नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जलस्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है। बैगुल डैम से पानी न छोड़ने को बोला गया था, जिससे जलस्तर कम हो सके।
विज्ञापन

........................
महापौर ने कॉलोनियों में पहुंचकर संभाली कमान :-
महापौर डॉ.उमेश गौतम ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे व प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नदी किनारे बाउंड्री टूटी मिली। इससे पानी के रिहायशी क्षेत्रों में और फैलने का खतरा बना हुआ था। महापौर ने अधिकारियों को तत्काल टूटी बाउंड्री वाले हिस्से को बालू के कट्टों से रोकने और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed