फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to the movement of clouds, the heat wave has weakened, monsoon may knock today

Bareilly News: बादल की आवाजाही से ढीले पड़े गर्मी के तेवर, आज दस्तक दे सकता है मानसून

Mon, 24 Jun 2024 06:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Due to the movement of clouds, the heat wave has weakened, monsoon may knock today
बरेली। प्री मानसून की रिमझिम ने तप रहे पारा के तेवर ढीले कर दिए हैं। इधर, मौसम विभाग ने सोमवार से रुहेलखंड क्षेत्र में मानसून की दस्तक का अनुमान जताया है। रविवार को दिन भर बादल मंडराने के साथ कहीं-कहीं रिमझिम हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार से मानसून प्रभावी होने के बाद अगले पांच दिन तक बादल छाए रहने और कई इलाकाें में बारिश के आसार जताए हैं। जिन इलाकों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र होगा, वहां झोंके के साथ हवा का प्रवेश होने का अनुमान है। इससे तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट हो सकती है। रविवार को सुबह बारिश के बाद दिन भर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रही। दोपहर करीब दो बजे फिर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में दो मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दोपहर में धूप ने उमस का भी अहसास कराया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.0 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल मंडराने, हल्की बारिश से बीते दिनों 20 फीसदी से कम दर्ज हो रही नमी अब 62 फीसदी तक जा पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed