फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to lack of proper delimitation, the running around increased, the villagers are troubled

Bareilly News: उचित परिसीमन नहीं होने से दौड़-भाग बढ़ी, ग्रामीण परेशान

Wed, 02 Apr 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of proper delimitation, the running around increased, the villagers are troubled
मीरगंज। तहसील क्षेत्र में विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी एवं विकासखंड शेरगढ़ की कुछ ग्राम पंचायतों का दशकों पूर्व गलत तरीके से हुए परिसीमन के कारण लोगों को आने-जाने एवं विकास के कार्यों के लिए काफी परेशानी हो रही है, लेकिन यहां विभाग अधिकारियों की नजर अभी तक नहीं पड़ी। उचित परिसीमन न होने से लोगों की दौड़-भाग बढ़ गई है।
विज्ञापन

विकासखंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत संग्रामपुर, सल्था, परचई म्यूडी बुजुर्ग, दोंद आलमपुर, हल्दी कला एवं सीहोर की शेरगढ़ विकासखंड से लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पड़ती है, जबकि मीरगंज विकासखंड की दूरी सभी गांवों की क्रमशः मात्र आठ से 12 किलोमीटर दूरी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार तहसील भी मीरगंज होने के कारण इन गांवों को विकासखंड मीरगंज में होना चाहिए था, जिससे लोगों को 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ती।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान हल्दीकला विजय गंगवार, सीहोर के पूर्व ग्राम प्रधान मनोज शर्मा, संग्रामपुर के प्रधान श्रीपाल दिवाकर, परचई के ग्राम प्रधान के पति चोखेलाल, व म्यूडी बुजुर्ग के प्रधान पति यासीन खां ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों से शेरगढ़ की दूरी 25 से 30 किमी. पड़ती है, जबकि मीरगंज की दूरी मात्र आठ से 14 किलोमीटर है। बारिश के समय में शेरगढ़ जाने में बड़ी कठिनाई होती है। वहां तक जाने में तीन नदियां पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत अक्सौरा, बफरी अब्दुलनबीपुर, काशीपुर व दिनरा मिर्जापुर भी उल्टा पड़ता है। दिनरा मिर्जापुर के ग्राम प्रधान छोटेलाल गंगवार ने बताया कि मीरगंज और फतेहगंज की दूरी तो लगभग बराबर है, लेकिन फतेहगंज पश्चिमी उल्टा पड़ता है। अगर मीरगंज से इसे जोड़ दिया जाए तो लोगों को काफी सुविधा हो सकती है।


--

विकासखंड शेरगढ़ एवं फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायतें उचित तरीके से जुड़ने से लोगों को समस्याएं तो हैं, लेकिन ग्रामीण अपने जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी बात उच्च स्तर तक पहुंचाएं, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

- तृप्ति गुप्ता, उपजिलाधिकारी मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed