{"_id":"66d1217b6802c978fd084ba4","slug":"due-to-fault-electricity-remained-disrupted-for-20-hours-in-30-villages-including-the-town-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103787-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फाॅल्ट से 20 घंटे ठप रही कस्बा सहित 30 गांवों में बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फाॅल्ट से 20 घंटे ठप रही कस्बा सहित 30 गांवों में बिजली
विज्ञापन
बिशारतगंज। बुधवार आधी रात को ठप हुई बिशारतगंज के अंटुआ उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति 20 घंटे बाद सुचारू हो सकी। पूरे दिन ब्लैकआउट रहने से कस्बा सहित उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक गांवों के ग्रामीण बेहद परेशान रहे।
आंवला के 132 केवी विद्युत केंद्र से आने वाली लाइन में फाॅल्ट से बुधवार आधी रात आपूर्ति ठप हो गई। सुबह विद्युतकर्मी लाइन ठीक करने में जुटे रहे। दोपहर तक लाइन तो ठीक हो गई, लेकिन उसके बाद उपकेंद्र की खराब पड़ी इनकमिंग ट्रॉली ठीक करने के लिए बरेली से मैकेनिक आ गए। जिस कारण आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। आपूर्ति बंद करके ट्राली ठीक करने का काम कराया गया। शाम सात बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोग मोबाइल तक चार्ज करने के लिए भटकते रहे। दूसरी तरफ उमसभरी गर्मी ने भी लोगों की परीक्षा ली।
मामूली बूंदाबांदी व हवा में गुल हो जाती है बिजली
कस्बे के उपभोक्ताओं का कहना है कि मामूली बूंदाबांदी हो या हवा चल जाए। अक्सर सप्लाई ठप हो जाती है।बुधवार को उपकेंद्र पर महंत योगी विजय देवनाथ ने किसानों के साथ मिलकर सिंचाई के लिए नियमित बिजली नहीं मिलने को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। एसडीओ अलीगंज संजीव कुमार भास्कर के के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया गया था। संवाद