फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to failure of the transformer of Awas Vikas, power was cut for 17 hours, three thousand consumers were troubled

Bareilly News: आवास विकास का ट्रांसफार्मर खराब होने से 17 घंटे बिजली गुल, तीन हजार उपभोक्ता परेशान

Mon, 28 Jul 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Due to failure of the transformer of Awas Vikas, power was cut for 17 hours, three thousand consumers were troubled
बरेली। आवास विकास का ट्रांसफार्मर खराब होने से 17 घंटे तक बिजली गुल रही। पॉश इलाके में 3000 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार शाम करीब चार बजे ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू की गई लेकिन इस ट्रांसफार्मर से भी धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

बरेली सिविल लाइंस आवास विकास में शनिवार रात 11 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक से विस्फोट हुआ और पूरे इलाके की बिजली चली गई। आवास विकास में लगे ट्रांसफार्मर पर 100 उपभोक्ता जुड़े हुए थे। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस उपकेंद्र के आवास विकास फीडर को बंद कर दिया गया, इसकी वजह से फीडर से जुड़े करीब 3000 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। आवास विकास में ही रहने वाले कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि पूरी रात बिजली गुल रही। विद्युत निगम ने कई घंटे तक संज्ञान नहीं लिया। सुबह ट्रॉली ट्रांसफार्मर भेजा, जिसकी मदद से रविवार शाम को लगभग चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन ट्रांसफार्मर से धुआं निकलता रहा। उन्होंने कहा कि दो दिन की देरी और खराब व्यवस्था से यह साफ है कि अधिकारियों ने समय पर ठोस कदम नहीं उठाया। संवाद
विज्ञापन

-----------------

सुबह चार बजे ही ट्रांसफार्मर हो गया था ठीक : अवर अभियंता
अवर अभियंता रवि भट्नागर ने कहा कि ट्रांसफार्मर सुबह चार बजे ही बदल दिया गया था और आवास विकास फीडर को चालू कर दिया था। इसके बाद बिजली आती जाती रही। उन्होंने कहा कि आवास विकास में अस्थायी तौर पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया है, इसकी लीड से हलका धुआं निकल रहा है। नया ट्रांसफार्मर लगते ही यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लक्ष्य फीडर पर आठ घंटे हुई कटौती
विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक, हरूनगला से पोषित लक्ष्य फीडर पर 33 केवी लाइन गार्डिंग कार्य किया जाएगा। इसके तहत फीडर पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed