फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to doctor negligence during IVF treatment a woman kidney got damaged

संतान की चाह में सांसों पर संकट: IVF उपचार के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से महिला की किडनी खराब, खतरे में जान

Fri, 29 Nov 2024 09:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 29 Nov 2024 09:12 PM IST
सार

राघवेंद्र के मुताबिक पत्नी की किडनी खराब होने के बाद से वे अब तक इलाज पर काफी रुपया खर्च कर चुके हैं पर हालत में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर दोषी मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Due to doctor negligence during IVF treatment a woman kidney got damaged
महिला की किडनी हुई खराब - फोटो : freepik

विस्तार

संतान सुख की उम्मीद में आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की जान खतरे में पड़ गई है। पति ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

बदायूं दातागंज निवासी राघवेंद्र पाल सिंह द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन के मुताबिक पत्नी रश्मि सिंह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या थी। डॉक्टरों के सुझाव पर संतान के लिए उन्होंने निजी क्लीनिक में आईवीएफ कराने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सकीय लापरवाही से पत्नी और गलत दवा के चलते ओवेरियन हाइपरस्टिमुलेशन सिंड्रोम की समस्या हो गई। गलत इलाज से रश्मि की दोनों किडनियां खराब हो गईं। वे एम्स पहुंचे तब वहां इसकी पुष्टि हुई। एम्स के विशेषज्ञ ने किडनी ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया। आर्थिक तंगी के चलते ट्रांसप्लांट नहीं करा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब बरेली में ही डायलिसिस हो रहा है। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से पत्नी की जान संकट में पड़ी। इस पर डॉक्टर से जवाब मांगा तो वे चुप रहीं। कानूनी नोटिस दिया तो डॉक्टर ने गलती नहीं मानी लेकिन केस वापस लेने की धमकी दी।

विज्ञापन

इलाज पर खर्च हो गए रुपये, हालत जस की तस
राघवेंद्र के मुताबिक पत्नी की किडनी खराब होने के बाद से वे अब तक इलाज पर काफी रुपया खर्च कर चुके हैं पर हालत में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर दोषी मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी को प्रमाण के तौर पर सभी जांच रिपोर्ट की प्रतिलिपि भी सौंपी है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed