फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to burning of cable box, power supply remained disrupted for 13 and a half hours in four areas including Ramganga Nagar Sector 9

Bareilly News: केबल बक्सा जलने से रामगंगा नगर सेक्टर नौ समेत चार इलाकों में साढ़े 13 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही

Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Due to burning of cable box, power supply remained disrupted for 13 and a half hours in four areas including Ramganga Nagar Sector 9
बरेली। केबल बक्सा जलने की वजह से रामगंगा नगर सेक्टर-9 समेत चार इलाकों में साढ़े 13 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान टीपी नगर फीडर से सुबह चार बजे गई बिजली शाम 5:30 बजे सुचारू हो सकी। इस समस्या से टीपी नगर फीडर से जुड़े 10 हजार से अधिक जनता प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब चार बजे टीपीनगर में रामगंगा सेक्टर-9 के पास केबल बॉक्स के तारों में फाॅल्ट हो गया। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने शटडाउन लिया और सुधार कार्य शुरू किया। इस दौरान टीपीनगर फीडर से जुड़े नरियावल, मेघामेंशन समेत आसपास के गांवों की भी आपूर्ति ठप हो गई। एक्सईएन लाइन ने बताया कि केबल बॉक्स में फाॅल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फीडर के एक ट्रांसफार्मर की सप्लाई को बंद किया गया था और दूसरे ट्रांसफार्मर से सप्लाई चालू थी। शाम 5:30 फाॅल्ट को ठीक करने के बाद बिजली सुचारू हो गई।
विज्ञापन


किला में मेंटनेंस का काम पूरा, बिजली आपूर्ति सुचारू
बुधवार को 33/11 केवी के किला उपकेंद्र में मेंटेनेंस कार्य को पूरा कर लिया गया। एक्सईएन लाइन के मुताबिक घोषित कटौती के दौरान समय रहते किला उपकेंद्र में कार्य को पूरा कर लिया गया। इस वजह से 11 केवी पोषकों की सप्लाई बाधित रही। इसमें सिटी 1, सिटी 2, सिटी 3, सिटी 4, सिटी 5, सिटी 6, सिटी 7, सिटी 8, सिटी 9 फीडर शामिल हैं। इन फीडरों पर 11 बजे से बंद हुई सप्लाई एक बजे सुचारू हो गई। इस दौरान करीब ढाई हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे। दूसरी ओर घेर शेख मिट्ठू, कालीबाड़ी, फालतूनगंज, आकाशपुरम, फाईक एन्क्लेंव, पवन विहार, पशुपतिनाथ, सुभाषनगर, करगैना, मढ़ीनाथ, शाहदाना समेत अधिकतर इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हरूनगला उपकेंद्र के 23 इलाकों में दो घंटे की घोषित कटौती

बरेली। हरूनगला उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर पोल (इंटरफेसिंग) लगवाने का काम किया जाएगा। एक्सईएन लाइन सुरेंद्र ने बताया कि उपकेंद्र के संबंधित क्षेत्र हरुनगला, शाहिद भगत सिंह कालोनी, आशियाना कालोनी, फाइक एन्क्लेंव, खुशबू एन्क्लेंव, कुसुम नगर, शिवाजी नगर, दोहरा गोटिया, विशाल सिटी, सुपर सिटी, सनराइज काॅलोनी, महेंद्र नगर, तुलसी नगर, शक्ति नगर, सुरेश शर्मा नगर, चंद्रशेखर पार्क, गोल्डन ग्रीन पार्क पवन विहार, ग्रीन पार्क, आशीष रॉयल पार्क, नील गगन पार्क, रामगंगानगर, टीपी नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों की 12 बजे दो बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। संवाद


केबल बॉक्स जलने से दुर्गा नगर की भी सप्लाई बाधित
बरेली। केबल बॉक्स जलने पर दुर्गा नगर की भी सप्लाई बाधित हो गई। दोपहर दो बजे केबल बॉक्स जलने की वजह से सप्लाई बाधित हो गई। इस दौरान संजय नगर ओर सैनिक कॉलोनी में आपूर्ति बाधित रही। जेई विजय ने बताया कि फाॅल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति को ठीक कर दिया गया है। वहीं सैनिक कॉलोनी में एक फेस फेल होने की वजह से कुछ घरों की बिजली जाने की समस्या सामने आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed