फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dry run finalist blueprint ready, 16 hundred people to have dummy vaccination

ड्राई रन के फाइनल का खाका तैयार,16 सौ लोगों का होगा डमी वैक्सीनेशन

Sat, 09 Jan 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dry run finalist blueprint ready, 16 hundred people to have dummy vaccination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo photo

जिले में बनाए गए 55 केंद्रों पर 107 सेशन में होगा कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन

ड्राई रन मॉकड्रिल के लिए डमी पोर्टल पर पंजीकरण और प्रशिक्षण शुरू

बरेली। मकर संक्रांति के बाद कोरोना वैक्सीनेशन की अनुमति मिलने की उम्मीद है। शासन ने प्रशासन को टीकाकरण के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं की परख के लिए 11 जनवरी को फाइनल ड्राई रन मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को टीकाकरण के लिए चयनित टीम को प्रशिक्षण दिया गया। इस बार सभी 55 केंद्रों पर 107 सेशन में 330 प्रशिक्षित स्टाफ 16 सौ से ज्यादा लोगों का डमी वैक्सीनेशन करेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक, प्रत्येक केंद्र पर पूर्व की तरह ही वैक्सीनेटर समेत छह सदस्यीय टीम और उनकी निगरानी के लिए नोडल अफसर मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को वैक्सीनेशन की ड्राई रन में शामिल होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज करने, उनको फारवर्ड और रिपोर्ट आदि बनाने की जानकारी दी गई। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने का भी सुझाव दिया गया। मॉकड्रिल के लिए वैक्सीन को केंद्र तक घंटे भर में पहुंचाने, रिसीव कराने, वैक्सीन नहीं लगेगी फिर भी किसी भी बॉयल को डस्टबिन में न फेंकने का ध्यान रखने का सुझाव दिया गया। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग के अनुसार, ड्राई रन मॉकड्रिल में वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी, बल्कि टीकाकरण की तैयारियां परखी जाएंगी। आवश्यक डाटा संकलित करने, वैक्सीन प्रक्रिया से जुडे़े सभी दलों के सदस्यों की तैनाती करने, एक-दूसरे के बीच दूरी बनाने की व्यवस्था परखने, कोल्ड स्टोरेज का परीक्षण करने के साथ ही अस्पतालों में बनाए गए वेटिंग रूम और टीकाकरण के बाद अपनाई जाने वाली गतिविधियां परखी जाएंगी।
विज्ञापन

घंटे भर पहले केंद्रों के लिए रवाना होगी वैक्सीन वैन

डॉ. सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद उसकी एक भी बॉयल को लाभार्थी को लगाने के बाद फेंका नहीं जाएगा। बल्कि प्रत्येक का हिसाब रखना होगा। भले ही बॉयल खाली हो गई हो या गिरकर टूट गई हो। सारा रिकॉर्ड बैच नंबर के साथ पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जिले में बनाए जा रहे 27 मिनी कोल्ड चेन रूम से संबंधित टीकाकरण केंद्र तक मांग से दस फीसदी ज्यादा वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड चेन रूम में आईएलआर लगने शुरू

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शासन की ओर से करीब 20 दिन पहले आईएलआर यानी आइस लाइन रेफ्रीजरेटर स्वास्थ्य विभाग को भेज दिए गए थे। नोडल अफसर नवनीत सहगल ने निरीक्षण के दौरान आईएलआर स्थापित करने के बजाय स्टोर में रखे देखे तो उन्होंने सीएमओ को जल्द कोल्ड चेन रूम बनाने के लिए कहा था। डॉ. सिंह ने बताया कि रूम का निर्माण पूरा हो गया है। आईएलआर जल्द लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed