फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunken man creates ruckus, stops Ramlila performance

Bareilly News: शराब के नशे में किया हंगामा, बंद कराया रामलीला मंचन

Sun, 21 Sep 2025 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Drunken man creates ruckus, stops Ramlila performance
नवाबगंज। कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में शुक्रवार की रात एक युवक ने खूब हंगामा किया। इस कारण मंचन को भी बंद करा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। रात भर कोतवाली में रहने के बाद शनिवार को उसके माफी मांगने के बाद पुलिस ने उसे रिहा कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात रामलीला मेला में कलाकार मंचन कर रहे थे। इसी बीच कस्बे एक युवक आ गया, जो नशे में धुत था। वह मंच पर चढ़कर अपने हाथ में माइक लेते हुए हंगामा करने लगा। इससे कलाकार मंच छोड़कर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर मेला अध्यक्ष रवींद्र पाल सिंह गंगवार व अन्य लोगों ने उसे समझाकर नीचे उतार दिया। बताया जाता है कि कुछ देर बाद युवक फिर मंच पर चढ़कर हंगामा करने लगा। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया गया। बाद में चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed