फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunken lawyer created a ruckus in the archives, threw the table

अभिलेखागार में शराबी वकील ने किया हंगामा, टेबल फेंकी

Tue, 08 Mar 2022 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
Drunken lawyer created a ruckus in the archives, threw the table
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
बाइक खोजने में असमर्थ होने पर अभिलेखागार के कर्मचारियों से भिड़ा
विज्ञापन

बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को एक शराबी वकील ने जमकर हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक समझाने के बावजूद शराबी नहीं माना तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर परिसर के बाहर कर दिया। इस दौरान कलक्ट्रेट के अलग-अलग पटल के कर्मचारी और अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों का जमावड़ा लगा रहा।

कलक्ट्रेट कर्मचारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक वकील अक्सर नशे में धुत रहता है। सोमवार दोपहर में वह अपनी बाइक कहीं खड़ी करके भूल गया। ढूंढने पर भी बाइक न मिली तो उसने अभिलेखागार में जाकर बाइक के बारे में पूछताछ की। स्टाफ के जानकारी न होने की बात कहकर वह उलझ गया और हंगामा करने लगा। कार्यालय की टेबल फेंक दी। कर्मचारी समझाते रहे पर वह नहीं माना तो अन्य वकीलों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वकीलों की भी उसने बात नहीं मानी। आखिर में सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर कलक्ट्रेट के बाहर निकाल दिया। बाहर जाकर भी वह चीखता रहा। कर्मचारियों की ओर से किसी भी तरह की कोई शिकायत उच्चाधिकारियों से नहीं की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed