फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunken husband forces wife to have physical relations with other people in bareilly

शराबी पति की काली करतूत: गैर मर्दों से शारीरिक संबंध का बनाता है दबाव, विरोध पर पत्नी को घर से निकाला

Thu, 23 Feb 2023 03:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Feb 2023 03:24 PM IST
सार

महिला की शादी नौ साल पहले हुई थी। उसका पति शराब और जुआ खेलने का आदी है। आरोप है कि पति बाहरी लोगों को घर लाता है। उस पर उनसे संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। 

विज्ञापन
Drunken husband forces wife to have physical relations with other people in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक शराबी युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपनी पत्नी पर गैरमर्द से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बनाया। महिला के विरोध करने पर उसे पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। 

विज्ञापन


सुभाषनगर इलाके की पीड़ित विवाहिता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उस पर गैर मर्दों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। बाहरी लोगों को साथ में घर ले आता है। पत्नी की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

नौ साल पहले हुई थी शादी 

पीड़ित महिला ने बताया कि गणेश नगर निवासी शख्स से उसकी शादी नौ साल पहले हुई थी। पति शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। शादी के बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। कुछ दिनों बाद पति उसे भी परेशान करने लगा। पति ने उसकी जिंदगी नरक बना दी है। 

आरोप है कि पति उस पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालता है। बाहरी लोगों को घर लेकर आता है। विरोध करने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी से पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed