फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   drunken friend murdered meat seller in Bareilly

Bareilly News: फरीदपुर में मीट विक्रेता का कत्ल, शराब के नशे में दोस्त ने चाकू से काटी गर्दन, गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 06:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 06:31 AM IST
सार

Bareilly News: फरीदपुर की बड़ी सब्जी मंडी में मीट विक्रेता ने अपने दोस्त के साथ शराब पी। नशा चढ़ा तो दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोस्त ने चाकू से मीट विक्रेता की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
drunken friend murdered meat seller in Bareilly
मीट विक्रेता की हत्या से परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर की बड़ी सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार रात मीट विक्रेता इलियास उर्फ भूरा की उसके साथी जाहिद उर्फ मल्ली ने गर्दन में चाकू मारकर हत्या कर दी। साथ बैठकर शराब पीने के दौरान कहासुनी में हत्या हुई। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर कस्सावान निवासी इलियास उर्फ भूरा फरीदपुर बड़ी सब्जी मंडी में मुर्गे का मांस बेचता था। पुलिस के अनुसार, इसी मंडी में जाहिद उर्फ मल्ली भैंस का मांस बेचता है। दोनों दोस्त थे। बृहस्पतिवार रात नौ बजे दोनों सब्जी मंडी में एकांत जगह बैठकर शराब पीने लगे। नशा हावी हुआ तो किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि जाहिद ने चाकू से इलियास की गर्दन पर हमला कर दिया। इलियास लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। 

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम 
पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके कुछ देर बाद इलियास की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की व दो लड़के हैं। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

यह भी पढ़ें- बाघ ने खाया अजगर: सांप खाने के बाद टाइगर की हालत हो गई खराब... लोगों ने बनाया वीडियो, जिसे देख दंग रह जाएंगे

एसपी दक्षिणी अंशिका ने बताया कि इलियास और जाहिद के बीच शराब पीकर विवाद हुआ था। इसी दौरान जाहिद ने इलियास को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed