{"_id":"5c97df66bdec22140559b069","slug":"drunken-father-put-kerosene-on-daughter-and-set-her-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी को लेकर होता था क्लेश, शराबी पिता ने केरोसिन डालकर लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी को लेकर होता था क्लेश, शराबी पिता ने केरोसिन डालकर लगा दी आग
Mon, 25 Mar 2019 01:19 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाफिजगंज (बरेली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाफिजगंज (बरेली)
Published by: sapna singla
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवान बेटी की शादी को लेकर घर में क्लेश होता था। पैसे नहीं थे तो शराबी पिता ने केरोसिन डालकर बेटी को आग लगा दी। झुलसी युवती की मां ने पति पर यह आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। 90 प्रतिशत तक झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महीने भर पहले आरोपी बड़ी बेटी को भी जिंदा जलाने की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन
हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली निवासी 19 वर्षीय शैबी को लेकर उसकी मां जीनत रात करीब साढ़े आठ बजे नवाबगंज सीएचसी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पति मुख्तियार शराब का आदी है। जो कमाता है, वह नशे में फूंक देता है। इस कारण परिवार तंगी से जूझ रहा है।
विज्ञापन
तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी को घर में पैसे नहीं हैं। इस कारण पति आए दिन ताने देता है। छोटी-छोटी बातों पर पीटता था। रविवार दोपहर को भी मोबाइल चार्जर हाथ से छूटकर टूटने पर मझली बेटी शैबी को पीटा। तब पड़ोसियों ने बचाया।
विज्ञापन
आरोप है कि रात को नशे की हालत में घर में घुसे मुख्तियार ने अपने भाइयों की मदद से बेटी शैबी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीखते हुए घर में दौड़ने लगी तो पड़ोसियों की मदद से उसकी आग बुझाई। तब तक वह 90 प्रतिशत तक जल गई।
ग्रामीणों की सूचना पर एसआई सचिन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और शैबी को सीएचसी नवाबगंज भेज दिया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जीनत की ओर से पति मुख्तियार और घटना में उसका साथ देने वाले जेठ वसीउल्ला, देवर मसूद अहमद के खिलाफ तहरीर दी है।
लड़की को आग लगाने के संबंध में सूचना मिली है। थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - मुनिराज जी., एसएसपी