फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunken boys entered the mall and molested women and girls in Bareilly

Bareilly News: नशे में धुत लड़कों ने मॉल में घुसकर महिलाओं-युवतियों से की छेड़खानी, विरोध पर गार्ड को पीटा

Thu, 28 Mar 2024 06:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 06:23 PM IST
सार

बरेली में होली के दिन नशे में धुत युवक फीनिक्स मॉल में घुस गए। आरोपियों ने महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की। गार्ड ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Drunken boys entered the mall and molested women and girls in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में होली के दिन इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित फीनिक्स मॉल में घुसकर नशे में धुत लड़कों ने महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की। सिक्योरिटी गार्ड ने लड़कों को रोका तो उसकी पिटाई कर दी और उसकी अंगुली चबा ली। इज्जतनगर थाने में 34 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड मुकेश कुमार के मुताबिक होली के दिन फिनिक्स मॉल में चार लड़के शराब के नशे में घुस आए और महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने लगे। मुकेश कुमार ने लड़कों को रोका तो उन्होंने मुकेश का सिर फोड़ दिया और अंगुली चबा डाली। हंगामा होने पर मॉल में तैनात अन्य गार्ड भी आ गए और आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन

हथियार लेकर मॉल में घुसे लड़के 
इस बीच आरोपी लड़कों ने भी कॉल करके छोटी बिहार से अपने 25-30 साथियों को बुला लिया। ये लड़के हथियार लेकर मॉल में घुस आए और चारों लड़कों को छुड़ाकर साथ ले गए। जाते समय गार्ड को जान से मारने की धमकी दी गई। घायल गार्ड का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

मॉल की सुरक्षा को अधिकृत एजेंसी जेएसएस सिक्योरिटी के एरिया ऑफिसर राजेंद्र पाल की ओर से इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि इतना बड़ा मामला नहीं था। सीसीटीवी से सब स्पष्ट हो गया है। हालांकि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed