{"_id":"67d1bbb701d0e3d5940331a4","slug":"drunk-youth-climbed-a-tower-and-created-a-high-voltage-drama-in-bareilly-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्लू का हाईवोल्टेज ड्रामा: चाचा से हुई मामूली बात तो टॉवर पर चढ़कर लगा चिल्लाने, पुलिस ने करीब दो घंटे समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्लू का हाईवोल्टेज ड्रामा: चाचा से हुई मामूली बात तो टॉवर पर चढ़कर लगा चिल्लाने, पुलिस ने करीब दो घंटे समझाया
Wed, 12 Mar 2025 10:22 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:22 PM IST
सार
बरेली जिले में कुरतरा गांव में मामूली बात के चलते एक व्यक्ति नशे की हालत में टॉवर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे तक उसे समझाया, तब युवक टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरतरा गांव में बुधवार को मामूली बात के चलते एक व्यक्ति नशे की हालत में टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्रयास के करीब दो घंटे बाद युवक नीचे उतरा। पुलिस उसे थाने ले गई है।
विज्ञापन
कुरतरा गांव निवासी गोपी किशन उर्फ कल्लू श्रीवास्तव ने बुधवार दोपहर घर में गांव के ही चार लोगों के साथ शराब पी। जब नशा अधिक हो गया तो वह गांव के टॉवर के ऊपरी छोर पर चढ़कर चिल्लाने लगा। सूचना पर दरोगा विश्वदेव की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे तक उसे समझाया, तब युवक टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
नशे में धुत गोपी किशन उर्फ कल्लू श्रीवास्तव ने बताया कि उनके चाचा से कोई बात हो गई थी। इसको लेकर वह टॉवर पर चढ़ा था। पुलिस युवक को थाना ले गई है। दरोगा विश्वदेव सिंह ने बताया कि कल्लू श्रीवास्तव को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन