{"_id":"667a196d350d849ac306bbe9","slug":"drunk-villager-beats-elderly-couple-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100663-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नशे में धुत ग्रामीण ने बुजुर्ग दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नशे में धुत ग्रामीण ने बुजुर्ग दंपती को पीटा
विज्ञापन
शराब द्वारा गाली देने के विरोध करने पर बुजुर्ग दम्पत्ति को पीटा।
फतेहगंज पूर्वी। गाली-गलौज देने से मना करने पर शराब के नशे में धुत ग्रामीण ने बुजुर्ग दंपती को पीट दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने कई आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के गांव हरेली निवासी अनुज ने बताया कि गांव का ही सुरेंद्र आए-दिन शराब पीकर उसके परिवार को गालियां देता रहता है। रविवार रात अनुज उसके खाली पड़े प्लाॅट में खड़ा था। तभी सुरेंद्र शराब पीकर आया। गालियां देने लगा, जब उसे गाली देने से मना किया तो वह अन्य के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इसी बीच अनुज के दादा-दादी बचाने आए तो उनको भी लाठी से पीटकर घायल कर दिया।
गांव वालों के आने पर उक्त आरोपी सुरेंद्र और उसके बेटे धमकी देते हुए भाग गए। अनुज ने थाने पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए फरीदपुर सीएचसी भिजवाया, जहां से बुजुर्ग दंपती को बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद