फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunk man who got bail took the life of his own wife

Bareilly News: नशे में बना हैवान, जिसने कराई जमानत उसी पत्नी की ले ली जान

Sun, 11 Jun 2023 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Drunk man who got bail took the life of his own wife
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। जिस पूजा ने कृष्णपाल के प्यार में अपने परिवार और बिरादरी को ठुकराया, उसी पति ने उसकी जान ले ली। हाल ही में पूजा ही उसकी जमानत कराकर लाई थी। पूजा की हत्या के बाद लोग कृष्णपाल के नशे में दरिंदा बनने की चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

दस साल पहले परिजनों के विरोध के बावजूद पूजा ने कृष्णपाल उर्फ चल्वे से कोर्ट मैरिज की थी। उन दिनों चल्वे बेरोजगार था। उसका अपना घर भी नहीं था। पूजा ने पति के साथ संघर्ष कर गृहस्थी बनाई। दो साल पहले अपने मकान में आने पर वह सुकून महसूस कर रही थी। इस बीच चल्वे बीमार पड़ गया। उसके इलाज के लिए पूजा डॉक्टर से गिड़गिड़ाई। लंबे इलाज के बाद वह स्वस्थ हुआ। आपराधिक प्रवृत्ति के चलते चल्वे कई बार जेल भी गया। हर बार पूजा ने कचहरी के चक्कर काटे।
विज्ञापन

पहले भी चल्वे ने मुन्ना के भाई दीपक पर चलाई गोली
तीन महीने पहले भी चल्वे ने तमंचा लहराते हुए पूजा को पूरे मोहल्ले में दौड़ाया था। चरित्रहीनता का आरोप लगाकर गालियां दे रहा था। उस समय तो वह किसी के घर में छिपकर बच गई थी। बाद में चल्वे ने लोधीनगर चौराहे पर हंगामा किया था। तीन महीने पहले भी वह मुन्ना को ही गोली मारने लोधीनगर चौराहे पर गया था। वहां मुन्ना की जगह मुन्ना का भाई दीपक मिला तो चल्वे ने उस पर फायर कर दिया था। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिखकर उसे जेल भेजा था। पूजा ने पैरवी करके दो माह में ही उसे जमानत पर छुड़ा लिया। लोग चर्चा कर रहे थे कि पूजा अगर पैरवी करके चल्वे को जेल से नहीं छुड़ाती तो उसे अपनी जान नही गंवानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा की मां ने कराई दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शाम ढले पूजा की मां शीला देवी की तहरीर पर चल्वे के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई। हत्या के साथ ही एससीएसटी एक्ट की धाराएं भी इसमें लगाई गई हैं। शुरू में दो और लोगों को उकसाने की बात कहकर नामजद करने की बात चल रही थी पर बाद में तहरीर चल्वे के ही नाम आई। घटना के काफी देर बाद भी चल्वे का नशा नहीं उतरा था। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो जुबान लड़खड़ा रही थी।
शराब की लत ने चल्वे को बना दिया अपराधी
आरोपी कृष्णपाल उर्फ चल्वे आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। मारपीट से लेकर जानलेवा हमला, सट्टा, स्मैक तस्करी के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। शराब पीकर वह आपा खो बैठता है। जितने भी अपराध उसने किए हैं, सब नशे में ही किए हैं। सट्टे के कारोबार से उसने लोधीनगर में जमीन खरीदने के बाद शानदार मकान बना लिया है। मोटे ब्याज पर वह टेंपो चालकों को रुपया बांटता है।

वर्जन
आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के साथ ही एक फल विक्रेता पर भी हमला करने की कोशिश की। पता लगा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed