बदायूं में फिर हत्या: शराब के नशे में हैवान बना युवक, चारपाई पर सो रहे छोटे भाई को फावड़े से काट डाला
दो बच्चों की हत्या से बदायूं सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच एक और सनसनीखेज वारदात हुई है। हजरतपुर क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक ने छोटे भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खनू में बुधवार रात 28 वर्षीय पप्पू की उसके ही बड़े भाई रामस्वरूप ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी। शाम के समय बड़ा भाई शराब पीकर घर आया था और मां के साथ गालीगलौज कर रहा था। जब छोटे भाई पप्पू ने विरोध किया तो रात को वह फिर शराब पीकर आया और चारपाई पर सो रहे पप्पू पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
ग्राम नगरिया खनू निवासी पप्पू चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पप्पू ही मां पात्रा देवी की देखभाल करता था और चारों भाइयों में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब सात बजे बड़ा भाई रामस्वरूप शराब पीकर घर आया और मां पात्रा देवी के साथ गालीगलौज करने लगा। पप्पू ने मां को गाली देने से मना किया तो रामस्वरूप उससे उलझने लगा।
Budaun Case: नृशंसता की हदें पार... आयुष को बेरहमी से काटा, शव मिले इतने निशान, अहान के शरीर पर थे नौ जख्म
शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के कई लोग आ गए। उन्होंने दोनों भाइयों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। रात को पप्पू खाना खाकर कमरे में चारपाई पर जाकर सो गया। इसी बीच रामस्वरूप घर से निकल गया और बाहर जाकर फिर शराब पी। वह रात करीब 11 बजे घर आया और फावड़ा लेकर सोते वक्त ही पप्पू पर हमला कर दिया। उसने पप्पू के चेहरे और सिर पर फावड़े से कई वार किए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रामस्वरूप फावड़ा वहीं छोड़कर भाग गया।
परिजनों की सूचना पर कुछ देर बाद ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने छोटे भाई हरवंश की तहरीर पर रामस्वरूप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
मां बोली- रामस्वरूप ने ही पाला पोसा था पप्पू को
मां पात्रा देवी का कहना है कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उनके पति भी दिव्यांग थे। घर में सबसे बड़ा रामस्वरूप ही था। जब उनके पति की मौत हुई थी, तब तीन बेटे काफी छोटे थे। रामस्वरूप ही सबसे ज्यादा होशियार था। वही घर में सबसे ज्यादा काम करता था और अपने भाइयों का ख्याल रखता था। उसका कभी किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ, लेकिन रात उसी ने अपने छोटे भाई की जान ले ली।
पहले मोहल्ले वालों ने चारपाई से बांध दिया था आरोपी
बुधवार शाम जब आरोपी मां पात्रा देवी और छोटे भाई पप्पू से गालीगलौज कर रहा था, तब मोहल्ले के लोगों ने रामस्वरूप को पकड़कर चारपाई से बांध दिया था। रात आठ बजे तक वह चारपाई से बंधा रहा। बाद में परिजनों ने ही तरस खाकर उसे खोल दिया। इसके बाद वह घर से निकलकर बाहर चला गया। लौटकर आने के बाद वारदात को अंजाम दे दिया।
सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि नगरिया खनू गांव में एक युवक ने अपने ही छोटे भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आरोपी को तलाश कराया जा रहा है।