फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunk constable created ruckus in the restaurant in Bareilly

Bareilly News: रेस्टोरेंट में खाया मटन... रुपये मांगे तो नशे में धुत सिपाहियों ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

Tue, 03 Sep 2024 02:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

बरेली में दो सिपाहियों के हंगामे का वीडियो वायरल हुआ है। दोनों सिपाहियों ने रेस्टोरेंट में मटन खाया। जब उनसे रुपये मांगे तो हंगामा करने लगे। हंगामा भी किया। 

विज्ञापन
Drunk constable created ruckus in the restaurant in Bareilly
रेस्टोरेंट में बैठा सिपाही - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के नॉवल्टी चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट में मटन खाने के बाद दो सिपाहियों ने खाने का भुगतान नहीं किया। रेस्टोरेंट संचालक ने जब रुपये मांगे तो दोनों सिपाही गाली गलौज करने लगे। उन्होंने हंगामा भी किया। वहां मौजूद किसी शख्य ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट मालिक मोहम्मद शादाब ने बताया कि सोमवार रात साढ़े नौ बजे करीब दो सिपाही सादा कपड़ों में उनके होटल पर खाना खाने आए। दोनों शराब के नशे में लग रहे थे। सिपाहियों ने मटन और रोटी ऑर्डर किया। खाना खाकर ये लोग बिना भुगतान किए जाने लगे। 
विज्ञापन


जब मोम्मद शादाब ने टोका तो सिपाही गालीगलौज करने लगे। दोनों ने हंगामा कर दिया और बिना रुपये दिए चले गए। होटल स्टाफ ने दोनों का वीडियो बना लिया। इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed