फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drugs smuggling will be stopped with the help of IB, joint action group will be formed

बरेली : आईबी की मदद से रोकी जाएगी ड्रग्स तस्करी, बनेगा ज्वाइंट एक्शन ग्रुप

Mon, 10 Jan 2022 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली 
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 02:13 AM IST
सार

दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की हुई समन्वय गोष्ठी। पुलिस, नारकोटिक्स, आईबी समेत कई विभागों के अफसर रहे मौजूद।

विज्ञापन
Drugs smuggling will be stopped with the help of IB, joint action group will be formed
demo pic... - फोटो : social media

विस्तार

चुनाव आयोग की बैठक में बरेली से उत्तराखंड में होने वाली स्मैक तस्करी का मुद्दा उठने के बाद रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस, नारकोटिक्स और आबकारी अधिकारियों की समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस लाइन में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन होने वाली इस गोष्ठी में बरेली रेंज के अलावा लखनऊ के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। तय हुआ कि मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी रोकने के लिए ज्वाइंट एक्शन ग्रुप बनाया जाएगा और उसमें आईबी की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन


गोष्ठी में उत्तरी क्षेत्र स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, नई दिल्ली के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने मादक पदार्थों के खतरे और दुष्प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने इसकी रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। आईजी कानून व्यवस्था लखनऊ संजीव गुप्ता ने प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम संबंधी कार्यों की जानकारी दी। साथ ही इस पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि आगामी विधान सभा चुनाव निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन


आईजी बरेली रेंज रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने हाल में मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। इस पर उच्च अधिकारियों ने बरेली पुलिस की तारीफ भी की। उत्तराखंड में कुमायूं के डीआईजी डॉ. नीलेश रतन भरणे ने आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने और समन्वय के लिए ज्वाइंट ग्रुप बनाने का सुझाव दिया। इस पर सभी सहमत हुए। साथ ही उन्होंने बार्डर के जनपदों से समन्वय के सभी बिंदुओं पर बारीकी से चर्चा की। उन्होंने कुमायूं और बरेली रेंज की पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कराने की भी बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल सीमा पर कड़ी होगी निगरानी
एसएसबी पीलीभीत के कमांडेंट ने भारत-नेपाल सीमा पर सघन निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। एसपी इंटेलीजेंस यमुना प्रसाद ने सूचनाओं के आदान-प्रदान और प्रभावी कार्रवाई के संबंध में निर्देशित किया। गोष्ठी में जोनल डायरेक्टर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीआर, उत्तराखंड, लखनऊ आदि भी मौजूद रहे। इसके अलावा बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के अफसर भी मौजूद रहे।

जागरूकता बढ़ाने पर जोर
गोष्ठी में आईबी, एसएसडीए, आबकारी, स्वास्थ, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, अभियोजन आदि के अधिकारी भी मौजूद रहे। इन विभागों के अधिकारियों से भी मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने में मदद की अपील की गई। गोष्ठी के अंत में मादक पदार्थों के विरुद समग्र कार्रवाई के लिए संयुक्त कार्य योजना भी तैयार की गई। साथ ही लोगों को नशा मुक्ति की मुहिम को आगे बढ़ाने की शपथ भी दिलाई गई। 


दस थाना प्रभारियों को किया सचेत
इसके अलावा बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी, पूर्वी, फरीदपुर, अलीगंज, सिरौली, बिशारतगंज, मीरगंज, भमोरा, भोजीपुरा, बहेड़ी आदि थानों के प्रभारियों को मादक पदार्थों पर कार्रवाई के लिए सचेत किया गया। इस दौरान आईजी, एसपी ने आईबी, आबकारी और नारकोटिक्स की मदद से कार्रवाई करने पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed