{"_id":"6070a60c8ebc3ed3a3409b9e","slug":"drugs-found-in-nursing-home-medical-store-in-bahedi-baheri-news-bly443373287","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर से मिलीं नशीली दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी में नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर से मिलीं नशीली दवाएं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo photo
मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
बहेड़ी। असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग ने टीम के साथ बहेड़ी बाईपास रोड स्थित अभिनव अस्पताल में छापा मारकर वहां अवैध तरीके से चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा। मेडिकल स्टोर से करीब डेढ़ लाख की नशीली दवाइयां बरामद हुईं। टीम ने मेडिकल स्टोर सील करके उसके संचालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ बहेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग संजय कुमार से बहेड़ी के एक युवक ने शिकायत की थी कि अभिनव अस्पताल में अवैध मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा है। जहां भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बिकती हैं। संजय कुमार ने बरेली, बदायूं और पीलीभीत के ड्रग इंस्पेक्टर के साथ अस्पताल में चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर संचालक फारूख अली न तो दवाओं की खरीद का कोई बिल दिखा सका और न ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस। उसने मौके से भागने की कोशिश की तो टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। मेडिकल स्टोर पर छानबीन करने पर करीब डेढ़ लाख रुपये की नशीली दवाइयां बरामद हुईं। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। टीम को वितरण रजिस्टार से भी भारी मात्रा में नशीली दवाएं बेचने की जानकारी मिली है। टीम ने पुलिस बुलाकर आरोपी फारूख अली को सौंप दिया। बहेड़ी थाने में ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बहेड़ी में चल रहे तमाम फर्जी अस्पताल और मेडिकल स्टोर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से बहेड़ी में बगैर पंजीकरण के तमाम अस्पताल चल रहे हैं। इनमें ऑपरेशन तक किए जाते हैं। कस्बे में करीब 20 अस्पताल ऐसे हैं, जिनमें फर्जी मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा है। इतना ही नहीं पैथलॉजी लैब भी अवैध रूप से चलाई जा रही हैं। अस्पतालों में चल रहे एक्स-रे सेंटरों पर सिर्फ कागजों में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है, जबकि मौके पर प्रशिक्षित स्टाफ तक नहीं है। पिछले दिनों एक अस्पताल के अल्ट्रा साउंड सेंटर पर लिंग परीक्षण को लेकर हंगामा भी हुआ था। लिंग जांच में लड़का बताया गया था, लेकिन पैदा बेटी हुई थी।
विज्ञापन
नगर में जितने भी अस्पतालों का संचालन हो रहा है, उनके मेडिकल स्टोरों की जांच होगी। बहेड़ी के अस्पताल में एक अवैध मेडिकल स्टोर पकड़ा गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मेडिकल स्टोर संचालक को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। - संजय कुमार, असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर बरेली।