{"_id":"628aa675e7a29767601e3b1b","slug":"drug-mafia-arrested-bareilly-news-bly4857880175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच, काफी समय से चल रहा था आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच, काफी समय से चल रहा था आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट पुलिस ने ड्रग माफिया शाहिद खां के गुर्गे नकी अहमद उर्फ गुड्डू को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। नकी काफी समय से फरार था। उसका गैरजमानती वारंट भी जारी हो चुका था। उसके खिलाफ एनसीबी लखनऊ जांच कर रही है लिहाजा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना एनसीबी को भेजी है।
फतेहगंज पूर्वी के गांव पढे़रा के कुख्यात ड्रग माफिया शाहिद खां उर्फ छोटे खां और उसके भतीजे सैफ उर्फ राजू को पुलिस ने स्मैक की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में स्मैक तस्करी में लिप्त उनके कई करीबियों और रिश्तेदारों के नाम भी प्रकाश में आए थे। इसी कारण पढ़ेरा के ही नकी अहमद उर्फ गुड्डू और उसके भाई जकी अहमद को भी मुकदमे में नाम शामिल कर वांछित घोषित कर दिया गया था।
इसके बाद जकी अहमद तो जेल चला गया था लेकिन नकी फरार हो गया। पुलिस उसे काफी समय से तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोल दी गई। इस पर नकी अहमद के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी हो गया। इसी बीच इस केस की विवेचना लखनऊ नारकोटिस कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को ट्रांसफर कर दी गई। एनसीबी ने 12 तस्करों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
एनसीबी इस मामले में विवेचना कर रही है लिहाजा नकी की गिरफ्तारी के बारे में एनसीबी को जानकारी दे दी गई है। आगे एनसीबी ही कार्रवाई करेगी। - राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कैंट