फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dropping hospital were returned giving notice

अस्पताल गिराने गए थे, नोटिस देकर लौट आए

Fri, 16 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 16 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dropping hospital were returned giving notice
अस्पताल पहुंची बीडीए की टीम
मिनी बाईपास रोड पर डा. दिवाकर नर्सिंग ध्वस्त करने पहुंची बीडीए की टीम को हंगामे के बार बैरंग लौटना पड़ा। नर्सिंग होम की आईसीयू यूनिट में बड़ी संख्या में भर्ती मरीज गंभीर हालत में थे। उनके तीमारदार हंगामा करने लगे। ध्वस्तीकरण की बात पता चलने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारी भी पहुंच गए। डॉक्टरों की बीडीए टीम से नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मरीजों की स्थिति को देखते हुए एसीएम फर्स्ट ने नया मरीज अस्पताल में भर्ती न करने और पुराने मरीजों को शिफ्ट करने के लिए 10 दिन का समय दे दिया। मिनी बाईपास रोड पर बीडीए ने डा. दिवाकर के नर्सिंग होम को ध्वस्त करने के आदेश तो कर दिए लेकिन इसी मार्ग पर अनाधिकृत तरीके से बिना नक्शा स्वीकृत कराए बन रहे दो दर्जन से ज्यादा कांपलेक्स, नर्सिंग होम, दुकाने और भवनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बृहस्पतिवार को डिप्टी सेक्रेटरी अजय कुमार, एसीएम फर्स्ट, सीओ आकाश तोमर समेत बीडीए इंजीनियर जेसीबी लेकर लाव लश्कर के साथ नर्सिंग होम गिराने पहुंचे। यहां अस्पताल की आईसीयू यूनिट में बड़ी संख्या में सीरियस मरीज भर्ती थे। उनके तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बीडीए टीम मरीजों को निकालकर बिल्डिंग गिराना चाहती थी। आईएमए पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। एसीएम फर्स्ट ने नर्सिंग होम मालिक को 10 दिन का टाइम दे दिया। ध्वस्तीकरण की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई। नर्सिंग होम एसोसिएशन का विरोध इस बात पर है कि सिर्फ एक अस्पताल पर ही कार्रवाई क्यों हो रही है जबकि इस रोड पर कई अवैध निर्माण हैं। 
विज्ञापन

हमने मानवता के नाते अधिकारियों से निवेदन किया है कि मरीजाें को ठीक होकर घर जाने दें उसके बाद जो कार्रवाई करना है करें। दस दिन की मोहलत मांगी गई है। 
विज्ञापन

डॉ. रवीश अग्रवाल, आईएमए अध्यक्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed