फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drones will be monitored till Chehallum, Janmashtami and Dadhikando Yatra.

Bareilly News: चेहल्लुम, जन्माष्टमी व दधिकांदो यात्रा तक ड्रोन से होगी निगरानी

Mon, 26 Aug 2024 03:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
Drones will be monitored till Chehallum, Janmashtami and Dadhikando Yatra.
- पीएसी, आरएएफ, क्यूआरटी समेत पुलिस लाइन में रहेगी रिजर्व स्ट्राइक टीम
विज्ञापन

बरेली। चेहल्लुम, जन्माष्टमी और दधिकांदो यात्रा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से शहर की निगरानी की जाएगी। एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया है। पीएसी, आरएएफ, क्यूआरटी समेत पुलिस लाइन में स्ट्राइक टीम को रिजर्व में रखा गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर शहर में कई जगह कार्यक्रम हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन के साथ चार कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, आठ क्विक रिस्पॉन्स टीमों को लगाया गया है। इसमें आरएएफ को सिर्फ शहर के लिए तैनात किया जाएगा। वहीं, पुलिस लाइन में 30 लोगों की रिजर्व स्ट्राइक टीम भी अलर्ट रहेगी। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से भी नजर रखी जाएगी। कई प्राइवेट कैमरे भी आईसीसीसी से जुड़ गए हैं। मंगलवार को निकलने वाली दधिकांदो यात्रा तक यह सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। एक टीम आईसीसीसी में भी मुस्तैद रहेगी। एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा और एसपी दक्षिण मानुष पारिक को एक-एक कंपनी पीएसी दी गई है। एक कंपनी पीएसी शहर में ही अलर्ट मोड पर रहेगी। जरूरत के मुताबिक उसका उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed