फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drones are not threat survey is being done for rivers and Amrit project

Bareilly News: ड्रोन खतरा नहीं, नदियों और अमृत परियोजना के लिए हो रहा सर्वेक्षण, SSP ने जारी किए निर्देश

Thu, 31 Jul 2025 01:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 01:04 PM IST
सार

बरेली जिले में बीते कुछ दिनों से ड्रोन को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में दहशत है। इस पर डीजीपी कार्यालय ने पत्र जारी स्थिति साफ की है। इसके बाद एसएसपी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
 

विज्ञापन
Drones are not threat survey is being done for rivers and Amrit project
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन देखे जाने और इसे लेकर तमाम तरह की अफवाहों पर डीजीपी कार्यालय ने स्थिति स्पष्ट की है। एडीजी कानून व्यवस्था ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। 

विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि ड्रोन कोई खतरा नहीं है। इसको लेकर फैल रहीं अफवाहें कोरी हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश भूस्थानिक निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में ड्रोन के जरिए सर्वे हो रहा है।  
विज्ञापन


एसएसपी ने दिए दिशा-निर्देश 
डीजीपी मुख्यालय से पत्र मिलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी एएसपी, सीओ और थानाध्यक्षों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि निजी कंपनियों के जरिए ड्रोन के माध्यम से नदियों, अमृत योजना और नक्शा परियोजना के तहत सर्वे कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: आधी रात को बीच सड़क पर महिला की हत्या, पति बोला- लूट के विरोध में बदमाशों ने मारा

एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि इसको लेकर जनमानस के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि ड्रोन को लेकर कोई भ्रम की स्थिति पैदा न हो और राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए सर्वे का काम बिना किसी व्यवधान के पूरा किया जा सके। एसएसपी ने सर्वे में लगी सरकारी और निजी संस्थाओं को सुरक्षा और सहयोग देने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed