फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drizzling rain will continue for a week

एक हफ्ते तक होती रहेगी रिमझिम बारिश

Sat, 30 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 30 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे से रुक- रुककर हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया है। रात में तेज पंखा और कूलर से हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। नमी है नहीं और उमस भी लगातार हो रही बारिश से लगभग खत्म है। इसका असर दिन के तापमान पर दिखा, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस गिर गया है। बारिश भी 60 मिलीमीटर से अधिक रिकार्ड की गई है।  
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बरेली में अगले एक सप्ताह तक रिमझिम बारिश होती रहेगी। चार जून को बारिश बंद होने के साथ हल्की धूप के संकेत दिये हैं। लेकिन इस दौरान पछुआ पवन चलने से राहत महसूस होगी। 24 घंटे में  मौसम विभाग के अनुसार बरेली में 64.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ व मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि बरेली समेत पूरे उत्तर प्रदेश में घने बादल छाए हैं। अगले तीन दिन अच्छी बारिश के संकेत हैं। 
विज्ञापन

- धान देर से रोपा तो पैदावार में आएगी गिरावट 
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अगले सप्ताह में 90 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। जिस किसान ने किसी कारणवश धान की रोपाई का कार्य अभी तक न कर पाये हों वे इस सप्ताह संभावित भारी बारिश के मद्देनजर धान की रोपाई का कार्य इस सप्ताह अवश्य समाप्त कर लें। परीक्षणों के आधार पर यह पाया गया है कि धान की देर से रोपी फसल में अक्तूबर माह के दूसरे पखवाड़े में तापमान में गिरावट हो जाने से बालियों में दाने नहीं पड़ते हैं। इससे पैदावार में भारी गिरावट होने की संभावना है। खाली खेतों को सितंबर माह के शुरू में तोरिया, आलू या मटर की समय से बुवाई हेतु जुताई कर खुला छोड़ दें। धान की खड़ी फसल में सिंचाई न करें। जलवायु को ध्यान में रखते हुये सोयाबीन की बुवाई अब न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed