फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Driving license of 246 people suspended for ignoring traffic rules in bareilly

Bareilly News: यातायात नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 246 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Thu, 11 Dec 2025 03:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 03:30 PM IST
सार

बरेली जिले में 246 लोगों ने बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया। परिवहन विभाग ने इन लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इस साल में अब तक बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते मिले 3.87 लाख लोगों का चालान भी किया गया है। 

विज्ञापन
Driving license of 246 people suspended for ignoring traffic rules in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इस साल अब तक सड़क पर बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बरेली जिले के 246 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग ने निलंबित किए हैं। इनमें 155 लाइसेंस जिले की पुलिस और परिवहन विभाग की रिपोर्ट पर निलंबित किए गए हैं। 91 लाइसेंस अन्य जिलों की पुलिस और परिवहन विभाग की रिपोर्ट पर निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन


सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के स्तर से रोजाना कार्रवाई की जाती है, लेकिन लोग लापरवाह रवैये से बाज नहीं आते हैं। इस साल अब तक आरटीओ और पुलिस ने बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 3,87,536 लोगों का चालान किया। बगैर सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वाले 6277 लोगों का चालान किया। वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 790 लोगों का चालान किया। इसी तरह से गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 1828 और नशे की हालत में वाहन चलाते मिले 24 लोगों का चालान किया। 
विज्ञापन


आरटीओ (प्रवर्तन) प्रवण झा ने बताया कि एक वर्ष में एक वाहन चालक तीन या उससे अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिलता है तो उसका लाइसेंस निलंबित करने का प्रावधान है। जितने भी लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, वह यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आदतन अभ्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed