{"_id":"6a1116736fff4721dd039ae7","slug":"driving-a-car-while-wearing-a-helmet-after-sub-inspector-issues-fine-in-bareilly-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में हेलमेट लगाकर कार चला रहे एसयूवी मालिक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में हेलमेट लगाकर कार चला रहे एसयूवी मालिक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sat, 23 May 2026 08:30 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 23 May 2026 08:30 AM IST
सार
बरेली में कार के चालान का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक दरोगा ने हेलमेट न लगाने के आरोप में कार मालिक का चालान कर दिया। इसके विरोध में अब कार मालिक हेलमेट लगाकर ही कार चला रहे हैं।
विज्ञापन
हेलमेट लगाकर कार चला रहे निरंजन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज इलाके में एक कार सवार को बिना हेलमेट दिखाकर दरोगा ने चालान कर दिया। अब वह हेलमेट लगाकर कार चला रहे हैं और सांकेतिक विरोध जता रहे हैं।
शहर निवासी निरंजन यदुवंशी ने बताया कि वह अपनी एसयूवी से हाफिजगंज थाना क्षेत्र से होकर आ रहे थे। उस वक्त कार में उनके बच्चे भी थे। वह सीट बेल्ट भी लगाए थे। आरोप लगाया कि एक दरोगा ने उन्हें रोका और कार चेक की। कागजात और सभी मानक पूरे थे। आरोप लगाया कि उनसे रिश्वत मांगी गई। इन्कार करने पर दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की और चालान काट दिया।
उन्होंने बताया कि उनकी कार पर एक हजार रुपये का नो हेलमेट में चालान किया गया है। तब से वह इतने खौफ में हैं कि अब वह अपनी कार के अंदर भी हेलमेट पहनकर चलते हैं। रोज वह इतना जुर्माना नहीं भर सकते, इसलिए हेलमेट पहनना मजबूरी बन गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos
बद्रीनाथ-केदारनाथ में बाइक, बरेली में कटा चालान
शहर निवासी एक युवक की बाइक बद्रीनाथ-केदारनाथ में घूम रही थी। उसी दौरान बरेली में बाइक का चालान काट दिया गया। पीड़ित ने एसपी यातायात के दफ्तर में शिकायत की है। फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने वाले गिरोह की भूमिका पर भी संदेह जताया है।
बिथरी चैनपुर के गांव बिचपुरी निवासी आकाश मौर्य ने शिकायत में बताया है कि वह तीन से 12 मई तक अपनी बाइक से केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर गए थे। इस बीच उनके मोबाइल फोन पर मेसेज आया जिसमें बताया गया कि उनकी बाइक का सात मई को बरेली के झुमका चौराहे पर 11:55 बजे चालान हुआ है। इससे आकाश काफी परेशान हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उनकी बाइक यहां थी ही नहीं तो चालान कैसे कट सकता है? फिलहाल यह मामला जांच का विषय बन गया है।