फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Driver who went to put sugarcane in mill beaten up, tractor trolley snatched

Bareilly News: मिल में गन्ना डालने गए चालक को पीटा, ट्रैक्टर ट्राॅली छीनी

Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Driver who went to put sugarcane in mill beaten up, tractor trolley snatched
फरीदपुर। द्वारकेश शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना डालने गए किसान के चालक को दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे मन नहीं भरा तो उसका ट्रैक्टर-ट्राॅली छीन कर उसे भगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे किसान ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली मांगी तो दबंगों ने किसान के साथ अभद्रता कर भगा दिया। पीड़ित किसान ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी अशोक शर्मा ने अपना गन्ना ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर फरीदपुर की शुगर मिल में भेजा। उनका चालक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर रविवार रात शुगर मिल के गेट पर पहुंचा। तभी तत्काल ही फरीदपुर थाना क्षेत्र के सिसैया गांव के कुछ दबंग अपना गन्ना लेकर पहुंच गए। दोनों में शुगर मिल के अंदर पहले ट्रैक्टर-ट्राॅली ले जाने को लेकर झगड़ा हो गया। सिसैया गांव के दबंगों ने किसान के चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। गन्ने से भरी उसकी ट्रैक्टर-ट्राॅली दबंगों ने छीन ली और उसे पीट कर भगा दिया।
विज्ञापन



फरीदपुर इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि किसानों में आपस में विवाद हो गया। मौके पर पुलिस भेज कर जांच कराई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed