फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Driver change car number to avoid challan in Bareilly

कार चालक की चालाकी: चालान से बचने के लिए बदल डाला वाहन नंबर, C को कर दिया O

Sun, 28 May 2023 06:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 May 2023 06:17 PM IST
सार

बरेली में कार चालक ने चालान से बचने के लिए अपने वाहन का नंबर बदल दिया, लेकिन पुलिस जांच में उसकी चालाकी पकड़ी गई। चालक तो फरार हो गया। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Driver change car number to avoid challan in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कार चालक ने चालान से बचने के लिए वाहन का नंबर ही बदल डाला। कार के नंबर में सी की जगह ओ कर दिया। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा तो कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सेटेलाइट चौकी के प्रभारी रामरतन सिंह यादव शनिवार शाम सेटेलाइट बस स्टैंड के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पीलीभीत की तरफ से एक इको कार आती दिखी, जिसकी नंबर प्लेट पर लिखा नंबर संदिग्ध लिखा था। 

विज्ञापन

पेंट लगाकर C को बना दिया O 

कार पर यूपी 25 ओटी 6642 नंबर लिखा था। पुलिस ने कार को रोका तो चालक भीड़ में भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने नंबर प्लेट की जांच की तो पता चला असली रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 25 सीटी 6642 है। इसके सी अक्षर को पेंट लगाकर ओ बना दिया गया है। 

उस नंबर से किसी और कंपनी की कार रजिस्टर्ड है। धोखाधड़ी का पता चलने पर कार मालिक के बारे में पता किया गया। पुलिस ने जखीरा निवासी सैय्यद जुल्फकार अली के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस कार को भी सीज कर दिया है। माना जा रहा है कि चालान से बचने के लिए यह खेल किया गया है।

संबंधित खबर- ये तो गजब हो गया: गुरुग्राम में थी कार... मालिक गोवा में, बरेली में कट गया 54 हजार रुपये का चालान
विज्ञापन

पुलिस चला रही अभियान 

बरेली में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान कर रही है। पुलिस ने बीते दिनों एक ऐसी कार का चालान कर दिया था , जो बरेली में है ही नहीं। कार मालिक भी शहर में नहीं था। चालान की जानकारी होने पर कार मालिक ने एसएसपी और एसपी ट्रैफिक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed