{"_id":"6471c804c8beb651a70750e9","slug":"car-was-in-gurugram-but-challan-issued-by-bareilly-traffic-police-2023-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये तो गजब हो गया: गुरुग्राम में थी कार... मालिक गोवा में, बरेली में कट गया 54 हजार रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये तो गजब हो गया: गुरुग्राम में थी कार... मालिक गोवा में, बरेली में कट गया 54 हजार रुपये का चालान
Sat, 27 May 2023 02:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 May 2023 02:36 PM IST
सार
बरेली में एक अजब मामला सामने आया है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने उस कार का चालान काट दिया, जो दूसरे शहर में थी। कार मालिक गोवा में था। जब चालान का मैसेज पहुंचा तो कार मालिक हैरान रह गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन पर आंखें बंदकर धड़ाधड़ वाहनों के चालान कर रही है। पुलिस ने एक ऐसी कार का 54 हजार रुपये का चालान कर दिया है, जो बरेली में है ही नहीं। कार स्वामी ने एसएसपी और एसपी ट्रैफिक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के तिरुपति विहार नेकपुर निवासी विवेक मिश्रा एक कंपनी में प्रबंधक हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन में उनकी कार का 14 मई को 54 हजार रुपये का चालान कर दिया गया है। उनके पास जब कार के चालान का मैसेज आया तो दंग रह गए। विवेक का कहना है कि 14 मई को उनकी कार गुरुग्राम में थी। वह गोवा में थे। फिर बरेली में कार का चालान कैसे कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तिरुपति विहार नेकपुर निवासी विवेक मिश्रा एक कंपनी में प्रबंधक हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन में उनकी कार का 14 मई को 54 हजार रुपये का चालान कर दिया गया है। उनके पास जब कार के चालान का मैसेज आया तो दंग रह गए। विवेक का कहना है कि 14 मई को उनकी कार गुरुग्राम में थी। वह गोवा में थे। फिर बरेली में कार का चालान कैसे कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया आरोप
ट्रैफिक पुलिस ने शहर के आयूब खां चौराहे के पास चालान करना दर्शाया है। एसएसपी और एसपी ट्रैफिक से शिकायत करने के साथ पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। आरोप लगाया है कि किसी ने ट्रैफिक पुलिस से मिलकर एडिट करके उनकी कार की वीडियो तैयार की और रंजिशन भारी भरकम चालान कराया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह का कहना है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इस तरह की अगर कोई शिकायत है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।