फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drinking less water in cold weather increases the risk of heart attack

Health: ठंड में पानी कम पीने से किडनी और दिल को खतरा, बढ़ जाती है हार्ट अटैक की आशंका

Mon, 05 Jan 2026 08:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 08:09 AM IST
सार

सर्दी के मौसम में अगर आप पानी कम पी रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें। डॉक्टर के मुताबिक पानी कम पीने से किडनी और हृदय संबंध रोगों की आशंका बढ़ जाती है। हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। इससे बचाव के लिए पानी व पेय पदार्थों का खूब सेवन करें। 

विज्ञापन
Drinking less water in cold weather increases the risk of heart attack
हृदय रोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com

विस्तार

कड़ाके की ठंड में पानी कम पीने से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। बरेली में रविवार को आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में से ज्यादातर जोड़ों में दर्द, पाचन संबंधी दिक्कत, शरीर में ऐंठन की चपेट में रहे। जांच के दौरान शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का पता चला।

विज्ञापन


वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, सर्दी में कम प्यास लगने, ठंडी हवा और भारी कपड़ों के कारण लोग पानी कम पीते हैं। इससे डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) बढ़ने पर यूरिन का रंग गहरा पीला हो जाता है और जलन होती है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई), किडनी स्टोन की समस्या होती है।
विज्ञापन


बढ़ जाती है हार्ट अटैक की आशंका
बीपी और मधुमेह के रोगियों में डिहाइड्रेशन से खून के गाढ़ा होने, थक्के जमने से रक्त प्रवाह प्रभावित होने से स्ट्रोक और हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। पानी की कमी से शरीर में नमक की मात्रा बढ़ती है। इससे शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, थकान, चक्कर आते हैं। इसलिए सर्दी में पानी की कमी न होने दें। अगर पानी पीने में दिक्कत है तो हर्बल चाय, फ्रूट जूस, सूप या अन्य पेय पदार्थों का सेवन करें, ताकि डिहाइड्रेशन की आशंका न रहे। 

36 सौ मरीजों का हुआ इलाज, गंभीर रोगी रेफर
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आरोग्य मेलों में करीब 36 सौ मरीजों का इलाज हुआ। इसमें बुखार के 230, सांस के 360, पाचन संबंधी 487, त्वचा के 740, हाइपरटेंशन के 107, बीपी और शुगर के 310 समेत अन्य बीमारियों के मरीज रहे। 14 गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed