फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dreaming of playing for the country, players are sweating on the field

Bareilly News: देश के लिए खेलने का सपना, मैदान पर पसीना बहा रहीं खिलाड़ी

Sat, 01 Feb 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dreaming of playing for the country, players are sweating on the field
बरेली। अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमक बिखेर रही भारत की पुरुष व महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन ने लड़कियों में इस खेल का क्रेज बढ़ा दिया है। पिछले वर्ष भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरुष टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर हॉकी का प्रशिक्षण लेने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या में तेजी आई है।
विज्ञापन

शहर की बेटियां भी हॉकी में अपना भविष्य बनाने और भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रही हैं। इन खिलाड़ियों में कुछ को रानी रामपाल पसंद हैं, तो कुछ वंदना कटारिया की मुरीद हैं। कई कोच को ही अपना प्रेरणास्त्रोत मानती हैं, लेकिन एक बात जो इन सभी खिलाड़ियों में समान है, वह है देश के लिए ओलंपिक में पदक हासिल करने का सपना।
विज्ञापन

इसको लेकर वह दिन-रात मेहनत कर रही हैं और अपने खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। वे कठिन परिश्रम कर खेल में महारथ हासिल करने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रहीं है और दोनों में नाम रोशन कर नए आयाम स्थापित कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैं रानी रामपाल से बहुत प्रेरित हूं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और भारतीय महिला हॉकी टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मैं भी उनके जैसा खेलना चाहती हूं और भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीतना मेरा सपना है। - स्वाति प्रजापति

हॉकी ने मुझे अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य प्राप्ति का महत्व सिखाया है। ये गुण पढ़ाई और जीवन में भी जरूरी होते हैं। इसलिए मैं खेल और पढ़ाई दोनों को बराबर प्राथमिकता देती हूं। - गौरी वर्मा


भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम दोनों ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके खेल को देखकर हमारे अंदर भी आगे बढ़ने का जुनून बढ़ता है। हम भी उसी लगन और मेहनत से तैयारी कर रहे हैं। - वंशिका गंगवार



जब खिलाड़ी मैदान पर भारतीय जर्सी पहनकर उतरता है, तो उसकी भावना शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। मेरा लक्ष्य भारत के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है। - अंजली शर्मा
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed