{"_id":"685f09f5aa57b3174204b742","slug":"drains-of-sanjay-nagar-are-choked-water-enters-houses-during-rain-bareilly-news-c-4-bly1015-670513-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संजय नगर के नाले चोक, बारिश में घरों में घुस जाता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संजय नगर के नाले चोक, बारिश में घरों में घुस जाता है पानी
विज्ञापन
कई बार की शिकायत, समस्या का समाधान नहीं
बरेली। संजय नगर स्थित सब्जी मंडी के पास नालों की सफाई न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सब्जी बेचने वाले खराब सब्जी को नाले में फेंक देते है, जिससे नाला चोक हो गया है। इस कारण हल्की ही बारिश में नाला ओवरफ्लो हो जाता है और घरों में पानी घुस जाता है।
संजयनगर में त्रिमूर्ति के पास स्थित गलियों की हालत बद से बदतर बनी हुई है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक सब्जी मंडी जहां लगती हैं वहां आमने-सामने दो नाले हैं। यह दोनों नाले पास की ही सड़क से अंदर जाकर बड़े मुख्य नाले से जुड़ रहे हैं, लेकिन उस मुख्य नाले की भी निकासी नहीं है। छोटी नाली में मुख्य नाले का पानी निकाला जाता है। वहीं सब्जी बेचने वाले नाले में ही खराब सब्जी को डंप कर देते है। जिससे नाले चोक हो जाते हैं और गलियों के साथ घरों में पानी भर जाता है, इसकी वजह से आने जाने में भी दिक्कत होती है। मुनीश राजपूत का कहना है कि हर बारिश में जलभराव की समस्या से ही परेशान होते हैं। सफाई करने वाले ठेकेदारों ने दुकानदारों से कूड़ा हटाने के लिए सुविधा शुल्क लिया, लेकिन सफाई नहीं की। रामकुमार ने बताया कि जब तक नालों से स्लैब नहीं हटेंगे, तब तक समस्या का हल नहीं होगा। संवाद
--
मौके पर टीम को भेजकर स्थिति देखी जाएगी, अगर नाला सफाई के लिए सुविधा शुल्क लिया है तो कार्रवाई भी करेंगे। नालों की साफ सफाई को सुनिश्चित किया जाएगा। - भानू प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी