फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drains clogged, roads overflowing.

Bareilly News: नाले बंद, सड़कों पर उफान

Tue, 25 Aug 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Drains clogged, roads overflowing.
बरेली। तेज बारिश की वजह से सोमवार को एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था बेपर्दा हो गई। कुछ ही देर की बारिश के बाद पुराने शहर से लेकर पॉश कॉलोनियों तक कई इलाकों में नाले चोक होने की वजह से जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन

संजयनगर, सुभाषनगर, हजियापुर, पुरानाशहर, मलूकपुर, बिहारीपुर ढाल, नीम की चढ़ाई, दुर्गानगर की गलियां पानी से भर गईं। राजेंद्रनगर, शील चौक, मॉडल टाउन और सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाकों में भी जलभराव हुआ। प्रमुख सड़कों और संपर्क मार्गों पर पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने नालों की समय पर सफाई न होने को जलभराव का कारण बताया।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, नालों में कूड़ा, सिल्ट और गंदगी पटी होने से पानी का बहाव प्रभावित हुआ। बारिश के बाद बड़े नालों की सफाई को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े हो गए। आरोप है कि सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई। ठेकेदारों की मनमानी पर प्रभावी निगरानी नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने नालों की प्रभावी सफाई कराने और जलभराव के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिन इलाकों में जलभराव हुआ है, वहां टीम को भेजकर नाला सफाई को दिखवाया जाएगा। शहर के निचले इलाकों में जल निकासी के लिए मोटर लगाए गए हैं। - राजीव कुमार राठी, एक्सईएन, नगर निगम

---
धूप के साथ हुई सुबह, शाम को बारिश ने भिगोया
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लोगों को गर्मी और उमस से खासी राहत मिल रही है। सोमवार सुबह धूप के साथ हुई, लेकिन शाम चार बजे बादल घिरे और बारिश शुरू हो गई। करीब घंटेभर रुक-रुककर हुई बारिश के बाद हवा ने ठंडा अहसास कराया। बारिश का सिलसिला रुक-रुककर रात तक जारी रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बारिश का दौर दो दिन और जारी रहेगा। फिर पुरवा हवा चलने से आसमान साफ होगा। धूप के साथ उमस बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.2 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed