फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drains are choked, and the garbage collection system has also collapsed.

Bareilly News: नालियां चोक, कूड़ा उठान की व्यवस्था भी चरमराई

Mon, 20 Jul 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Drains are choked, and the garbage collection system has also collapsed.
बरेली। वार्ड 50 प्रभातनगर में सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। नालियां चोक हैं। सड़कों व मोहल्लों से नियमित कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। सप्ताह में दो-तीन दिन ही कूड़े वाली गाड़ी आती है। प्रभातनगर में रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में नागरिकों ने ये समस्याएं साझा कीं।
विज्ञापन

रमेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रभातनगर से मॉडल टाउन की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रांसफार्मर लगा दिया है। उसके आसपास लोग कूड़ा फेंकते है। इसका उठान नहीं होने से गंदगी पसरी रहती है। अंकुर खंडेलवाल ने बताया कि कॉलोनी में आने वाली कूड़ा गाड़ी बहुत छोटी है। इससे कूड़ा का उठान नहीं हो रहा है। दिनभर वहां से बदबू आती है।
विज्ञापन

भुवनेश अग्रवाल ने बताया कि सड़कों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे गालियों-नालियों की सफाई नहीं हो पाती और बरसात में जलभराव होता है। वार्ड के कई गलियां टूटी पड़ी हैं। आशुतोष गोयल ने बताया कि वार्ड के दोनों पार्क बदहाल हैं। ओपन जिम सालभर भी नहीं चल पाए। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए उपकरण अब टूट रहे हैं। पार्क में सफाई भी नहीं होती। इससे वहां गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। इसे बढ़ाने की जरूरत है। वार्ड के बंदरों व कुत्तों का आतंक है। कई लोग कुत्तों के हमले से जख्मी हो चुके हैं। निगम के एक बार कुत्ता पकड़ने के लिए गाड़ी भेजी थी, लेकिन एक-दो कुत्ते ही पकड़े गए। बंदरों की वजह से लोगों ने छत पर जाना छोड़ दिया है। इस दौरान रमेश चंद्र शर्मा, भुवनेश अग्रवाल, आशुतोष गोयल, अंकुर खंडेलवाल, योगेश गिरि गोस्वामी, मनोज अग्रवाल, तूलिका गोयल, मुकेश शर्मा, सुधीर भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

गंदगी से जूझ रही 25 हजार की आबादी
वार्ड की 25 हजार आबादी गंदगी से जूझ रही है। नगर निगम को इसका समाधान कराना चाहिए। - उमेश रस्तोगी

वार्ड में दोनों पार्कों में सफाई का अभाव है। इससे यहां टहलने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। - अमर सिंह

क्षेत्र में कुत्तों व बंदरों का आतंक है। निगम से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। - निरूपमा
सफाई व्यवस्था को कराएंगे बेहतर
क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे है। कुछ सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। साफ-सफाई की स्थिति को बेहतर किया जाएगा। - रजत अरोरा, पार्षद प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed