फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drainage system failed in four colonies in Bareilly

Bareilly: चार कॉलोनियों में जल निकासी ठप, सड़कों पर बह रही गंदा पानी, 200 से अधिक परिवार परेशान

Fri, 16 Feb 2024 03:52 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Fri, 16 Feb 2024 03:52 PM IST
सार

 बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र की शिवगंगा सिटी, विष्णुधाम और गोविंदधाम कॉलोनी में और बदायूं रोड पर अनुपम नगर में नालियां और नाले चोक हैं। इससे सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन
Drainage system failed in four colonies in Bareilly
अनुपम नगर में नाली चोक होने सड़क पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर की चार कॉलोनियों में गंदे पानी की जल निकासी ठप हो गई है। लोग परेशान हैं। इज्जतनगर क्षेत्र की शिवगंगा सिटी, विष्णुधाम और गोविंदधाम कॉलोनी में और बदायूं रोड पर अनुपम नगर में नालियां और नाले चोक हैं। पिछले एक महीने से इन कॉलोनियों को जोड़ने वाली सड़क पर गंदा पानी फैला हुआ है। लोग गंदगी के बीच से निकलने को मजबूर हैं। जलभराव से घरों में सीलन पहुंच रही है। टाइल्स उखड़ने लगी हैं। दो सौ से अधिक परिवार सीधे तौर पर परेशान हैं।

विज्ञापन


यही नहीं, आगे स्थित गांवों के ग्रामीणों को भी जोड़ दें तो इस रास्ते की वजह से करीब दस हजार आबादी प्रभावित हो रही है। गोविंदधाम, गौटिया, विष्णुधाम होते हुए शिवगंगा सिटी कॉलोनी तक का मार्ग बरेली-नैनीताल हाईवे के बैरियर नंबर एक पर स्थित पुलिस चौकी के बराबर से जाता है। 
विज्ञापन


जल निकासी का सिस्टम हुआ ध्वस्त
इस मार्ग का 800 मीटर हिस्सा जल निकासी न होने की वजह से पूरी तरह खराब है। हाईवे का नाला टूटने और नालियां चोक होने के बाद जल निकासी का सिस्टम ध्वस्त हो गया है। यही मार्ग आगे गिरधरियापुर और कासमपुर गांव के लिए जाता है और वहां के लोग भी आने-जाने में परेशान हो रहे हैं। वहीं बदायूं रोड की अनुपमनगर कॉलोनी में जल भराव की वजह से ईंटें रखकर लोग निकल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां का पानी जिन नालों से होकर बाहर जाता था, वे नाले ऊंचे हो गए हैं। अवैध कब्जे भी हैं। ऐसे में जलनिकासी ठप है और बच्चे व बुजुर्ग गिरकर चोट खा रहे हैं। यहां से जब वाहन गुजरते हैं तब गंदा पानी घरों के द्वार से अंदर तक पहुंच जाता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पार्षद आए और देखकर लौट गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया। लोगों का कहना है कि नगर निगम, विकास भवन व क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद समस्या दूर नहीं हो रही।

पार्षद महेश राजपूत ने कहा कि शिवगंगा सिटी, विष्णुधाम और गोविंदधाम कॉलोनी, करमपुर ग्राम पंचायत का हिस्सा हैं। सड़क पीडब्ल्यूडी की है। नाला उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथारिटी का है। पांच किलोमीटर लंबा नाला 2013 में बना था अब तक सफाई नहीं हुई। कई जगह अवैध कब्जे हैं। नाला क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसी वजह चार कालोनियों और हौटिया के मार्ग पर जल भराव है। 

जलभराव से लोग परेशान 
शिवगंगा सिटी निवासी पूनम शर्मा का कहना है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो लोक निर्माण विभाग ने जवाब दिया कि नाला उनका नहीं है, उसे स्टेट हाईवे अथारिटी देखेगी। सड़क के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। अनुपमनगर क्षेत्र के पार्षद सौरभ कुमार का कहना है कि बदायूं रोड और राजीव कॉलोनी के नालों का जलस्तर ऊंचा है। अनुपमनगर की जल निकासी इसलिए नहीं हो रही है। इसके लिए संपवेल बनना है। एस्टीमेट बनाया जा रहा है।  

शिवगंगा सिटी के अधिवक्ता दिलीप गंगवार ने कहा कि वह दो फरवरी को कचहरी जा रहे थे। उनकी पूरी ड्रेस खराब हो गई। उसी दिन उन्होंने प्रण कर लिया कि अब तब तक मुद्दे को उठाता रहूंगा, जब तक सड़क और नाले का निर्माण नहीं हो जाता। पार्षद को भी बताया।

अनुपमनगर के सुदीप शर्मा ने कहा कि उनके घर पर असर है। दीवारों में सीलन आ गई है और टाइल्स उखड़कर गिर रही हैं। आवागमन के दौरान गिरने और चोट खाने का खतरा है।महिलाएं और बुजुर्ग अधिक परेशान है। रिश्तेदार आना नहीं चाहते।

अनुपमनगर के नत्थूलाल ने कहा कि प्लॉटिंग करने वालों ने नाला चोक कर दिया है। पानी रास्तों पर बह रहा है। सुबह जब लोग नहाते हैं तब पानी अधिक भरता है। दोपहर में दो बजे पानी घट जाता है। लोग नगर आयुक्त से मिले तो नगर निगम के जेई व एई आए। नापजोख कर ले गए पर हुआ कुछ नहीं। 

अपर नगर आयुक्त सुनील यादव ने कहा कि अगर नगर निगम क्षेत्र की कॉलोनी में जलभराव है तो टीम भेजकर दिखवाएंगे। लोगों को जलभराव से राहत दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed