{"_id":"658ff5f5c85afaf6560ff4ad","slug":"dr-shweta-gave-health-tips-to-the-girl-students-in-the-program-of-amar-ujala-foundation-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: पौष्टिक हो खानपान, रोज 10 मिनट करें व्यायाम; डॉ. श्वेता ने छात्राओं को दिए सेहत के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: पौष्टिक हो खानपान, रोज 10 मिनट करें व्यायाम; डॉ. श्वेता ने छात्राओं को दिए सेहत के टिप्स
Sat, 30 Dec 2023 04:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Dec 2023 04:20 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को राम भरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें डॉ. श्वेता ने सिर दर्द, सर्वाइकल, पर्सनल हाईजीन जैसे कई मुद्दों पर छात्राओं से बात की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ स्वेता साथ में प्रधानाचार्य मीना जैन व अन्य मौजूद रहे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में डायबिटीज (मधुमेह) और हाईपरटेंशन सबसे तेजी से बढ़ रहीं बीमारियां हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह स्थिति ज्यादा खराब है। अभी आप कम उम्र में हैं, जीवन को अभी से व्यवस्थित करें। किसी खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं, संतुलित व पौष्टिक आहार और कम से कम दस मिनट नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को राम भरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. श्वेता ने छात्राओं से कहीं। डॉ. श्वेता ने सिर दर्द, सर्वाइकल, पर्सनल हाईजीन जैसे कई मुद्दों पर छात्राओं से बात की। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मीना जैन, तुषारिका, राखी समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी
मानसिक स्वास्थ्य से शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। अपने कॅरिअर पर ध्यान दें। बेहतर खानपान और नियमित व्यायाम आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। डॉ. श्वेता ने बताया कि यह सामान्य बात है कि ज्यादातर महिलाएं सुबह नाश्ता नहीं करतीं, लेकिन सेहत के लिहाज से यह बहुत हानिकारक है। खाने में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और फल जरूर होने चाहिए।
विज्ञापन
आहार में इनका रखें ध्यान
प्रतिदिन सुबह नाश्ता जरूर करें।
अंकुरित अनाज नाश्ते में शामिल करें।
नाश्ते में मौसमी फल जरूर खाएं।
दोपहर के भोजन में दाल, चावल, सब्जी, रोटी और सलाद लें।