फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DR . Premendra Maheshwari became president of IMA

डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी बने आईएमए के अध्यक्ष

Fri, 16 Sep 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 16 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
DR . Premendra Maheshwari became president of IMA
डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी
आखिरकार डॉक्टरों का प्रयास रंग लाया। आईएमए में आम सहमति से नई टीम चुन ली गई है। वैसे तो एक तरफ डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी और डॉ. सत्येंद्र सिंह के होने से सपा और भाजपा का रंग दिख रहा था। लड़ाई का मैदान भी सजा लेकिन आम सहमति फार्मूला काम कर गया और डॉक्टरों ने अलग- अलग गुट में बैठकर डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी को वर्ष 2016- 17 के लिए इलेक्टेड प्रेसीडेंट पर मुहर लगा दी। इस दौरान डॉक्टरों के अच्छे और बुरे पहलुओं का भी जिक्र किया गया। 
विज्ञापन

गुरुवार को आईएमए चुनाव के लिए नामांक न करने वालों की नाम वापसी का दिन था। लेकिन परिणाम की घोषणा कर दी गई। पिछले तीन दिनाें से डॉक्टराें की टीम मिलकर निर्विरोध चुनाव कराने के लिए बैठक कर रही थी। गुरुवार को अंतिम निर्णय लिया गया। डॉ. सत्येंद्र, डॉ. राजेश कुमार और डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी के बीच अच्छी चर्चा हुई। इनके ओवरऑल कार्यों को लेकर लोगों ने अपनी राय दी। सहमति बनी कि डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी वर्ष 2016- 17 का कार्यभार संभालेंगे। 18 को चुनाव नहीं हाेंगे। अब सीधे 25 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें नई टीम 2015- 16 के अध्यक्ष डॉ. जेके भाटिया के साथ कार्य करेगी। उपाध्यक्ष पद के लिए इस बार महिला कैंडीडेट डॉ. लतिका अग्रवाल ने भी पर्चा भरा था लेकिन कुछ कमियों की वजह से उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। कार्यकारिणी में भी 37 लोगाें को निर्विरोध चुना गया है। सेंट्रल काउंसिल में इकलौते डॉ. अशोक मेहंदीरत्ता का चुनाव हुआ है। आईएमए की इलेक्शन कमेटी में शामिल चेयरमैन डॉ. अमित अग्रवाल के साथ डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. रवि खन्ना, अंशू अग्रवाल और अजय भारती ने नई टीम पर मुहर लगा दी है। निर्विरोध चुनाव को डॉ. रवीश अग्रवाल के कार्यकाल की एक और बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

आईएमए की नई टीम 
अध्यक्ष- डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी
उपाध्यक्ष- डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. सत्येंद्र सिंह 
सचिव- राजेश कुमार कक्कड़ 
कोषाध्यक्ष- विनोद पागरानी
पीआरओ- महेंद्र सिंह गंगवार
मेंबर हास्पिटल एडवाइजरी कमेटी- डॉ. राजीव कुमार 
- स्टेट काउंसिल कमेटी 
अर्चना अग्रवाल
बीडी सरन
जीडी कटियार
एमडी छाबरिया
संजीव कुमार
शालिनी माहेश्वरी
शशिकांत सक्सेना
सुनील कुमार 
वीवी सिंह 
विकास नारायण बैजल
विमल कुमार भारद्वाज
विवेक मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed