फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr. Atul sold for the highest price

Bareilly News: सबसे महंगे बिके डॉ. अतुल

Thu, 26 Feb 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dr. Atul sold for the highest price
बरेली। आईडीए बरेली कैंट शाखा की ओर से आयोजित की जा रही आईडीए बरेली कैंट प्रीमियर लीग के लिए बुधवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। ऑक्शन के दौरान पुरुष वर्ग में डॉ. अतुल गंगवार सबसे महंगे रहे। उन्हें 33 हजार की बोली लगाकर आरजीएच टाइगर्स टीम ने खरीदा।
विज्ञापन

पीलीभीत बाइपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के चिकित्सक मौजूद रहे। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. अनूप आर्य ने बताया कि आयोजन 23 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा। कुल आठ टीमें इस लीग में हिस्सा लेंगी, जिनमें पुरुष वर्ग की चार टीमें, महिला वर्ग की दो टीमें और बच्चों की दो टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन




खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में किया गया है विभाजित
खिलाड़ियों को उनके अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर वन स्टार से लेकर सेवन स्टार श्रेणी में विभाजित किया गया। कार्यक्रम में जैसे-जैसे बोली आगे बढ़ती गई, कई खिलाड़ियों पर टीम मालिकों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खासकर जिन खिलाड़ियों को मजबूत ऑलराउंडर या मैच विनर माना जा रहा था, उन पर ऊंची बोली लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रॉफी का भी किया गया अनावरण
कार्यक्रम के दौरान ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया। आयोजन में आईडीए बरेली कैंट के अध्यक्ष डॉ. रुचिर सिंह, सचिव डॉ. वैभव गुप्ता, डॉ. आकांक्षा सिंह, आईडीए प्रीमियर लीग बरेली कैंट के चेयरमैन डॉ. नीरज चंद्र, डॉ. दिनेश राय, डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. नितिन अस्थाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed